मुख्यमंत्री आवास घेराव मामले में आजसू नेताओं को झटका, रिवीजन याचिका खारिज

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

रांची। मुख्यमंत्री आवास घेराव मामले में ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) के नेताओं को अदालत से बड़ा झटका लगा है। अपर न्यायायुक्त अमित शेखर की अदालत ने पार्टी नेता देवशरण भगत और पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस की ओर से दायर क्रिमिनल रिवीजन याचिका को खारिज कर दिया। दोनों नेताओं ने निचली अदालत द्वारा उनकी डिस्चार्ज पिटीशन खारिज किए जाने के आदेश को चुनौती दी थी, लेकिन अदालत ने उन्हें कोई राहत देने से इनकार कर दिया।

सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं और उपलब्ध अभिलेखों का अवलोकन करने के बाद रिवीजन याचिका को निरस्त कर दिया। अदालत के इस फैसले के बाद दोनों नेताओं के खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही जारी रहेगी।

जमशेदपुर में दो दिवसीय ‘शिमुल-26’ कला प्रदर्शनी शुरू, उभरते कलाकारों को मिला मंच  ये खबर भी पढ़े : जमशेदपुर में दो दिवसीय ‘शिमुल-26’ कला प्रदर्शनी शुरू, उभरते कलाकारों को मिला मंच 

मामले में देवशरण भगत और रामचंद्र सहिस के खिलाफ आरोप भी गठित किए जा चुके हैं। वर्तमान में इस प्रकरण की सुनवाई रांची स्थित एमपी-एमएलए मामलों की विशेष अदालत में चल रही है। अदालत के ताजा आदेश के बाद मुकदमे की सुनवाई अब पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ेगी।

 रांची: 20 जून तक बारिश-वज्रपात की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट ये खबर भी पढ़े :  रांची: 20 जून तक बारिश-वज्रपात की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उल्लेखनीय है कि इस मामले में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, पूर्व विधायक शिवपूजन मेहता तथा आजसू के प्रदेश प्रवक्ता देवशरण भगत समेत कई नेताओं को आरोपित बनाया गया है। इनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, बिना अनुमति रैली निकालने और विधि-व्यवस्था प्रभावित करने सहित विभिन्न आरोपों को लेकर लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया शहर में महिला से छीनी सोने की चेन ये खबर भी पढ़े : कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया शहर में महिला से छीनी सोने की चेन

यह मामला वर्ष 2021 में आयोजित उस आंदोलन से जुड़ा है, जिसमें आजसू पार्टी ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण की सीमा बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की घोषणा की थी। कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मोरहाबादी मैदान में एकत्र हुए थे और वहां से रैली के रूप में मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करने की तैयारी कर रहे थे।

हालांकि, पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और विधि-व्यवस्था का हवाला देते हुए मोरहाबादी मैदान के समीप ही रैली को रोक दिया था। इसके बाद आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई थी। प्रशासन का आरोप था कि प्रदर्शनकारियों ने निर्धारित नियमों का उल्लंघन किया और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का प्रयास किया। इसी आधार पर संबंधित नेताओं और कार्यकर्ताओं के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।-

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

विधि छात्र-छात्राओं ने विजिट किया बाल संप्रेक्षण गृह- किशोर

संत कबीर नगर, जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रणधीर सिंह के निर्देशन में संचालित इंटर्नशिप कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
विधि छात्र-छात्राओं ने विजिट किया बाल संप्रेक्षण गृह- किशोर

महाप्रबंधक ने मुरादाबाद मंडल का किया निरीक्षण , अर्धकुंभ -2027 को लेकर दिए दिशा निर्देश 

लखनऊ। महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे, राजेश कुमार पांडे ने आज 25.06.2026 को मुरादाबाद मंडल का व्यापक निरीक्षण किया। इस अवसर पर...
उत्तर प्रदेश 
महाप्रबंधक ने मुरादाबाद मंडल का किया निरीक्षण , अर्धकुंभ -2027 को लेकर दिए दिशा निर्देश 

मुख्यमंत्री द्वारा 139 विकास परियोजनाओं का किया गया लोकार्पण/शिलान्यास

  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद के धनघटा तहसील अंतर्गत बाबा बैजूनाथ धाम की पवित्र धरती पर विशाल जनसभा     संत...
मुख्यमंत्री द्वारा 139 विकास परियोजनाओं का किया गया लोकार्पण/शिलान्यास

लोकबंधु अस्पताल में कर्मचारी की अभद्रता का ऑडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

लखनऊ। राजनारायण लोकबंधु संयुक्त अस्पताल में कर्मचारियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। अस्पताल के एक वॉर्ड बॉय...
उत्तर प्रदेश 
लोकबंधु अस्पताल में कर्मचारी की अभद्रता का ऑडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

1090 चौराहे पर 101 पक्षियों को पिंजरे से मुक्त कर छात्रो को दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। अलीगंज अग्निकांड में जान गंवाने वाले छात्रों की याद में गुरुवार को सदर लखनऊ व्यापार मंडल की ओर से...