भूल भुलैया व खोखो में जल रही बिजली के कारण नहीं मिल पा रहा लोड - सीएमएस

Published By Ravindra
On
Ravindra Picture

फिरोजाबाद। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध ट्रॉमा सेंटर पर विद्युत लोड कम होने के कारण नही हो पा रहे एक्सरे व सीटी स्कैन स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध ट्रॉमा सेंटर पर लगी सीटी स्कैन मशीन  जो कई दिनों से बन्द पड़ी हुई है। एवं उसी परिसर में लगी एक्सरे मशीन भी विद्युत लोड कम होने के कारण चल नहीं पा रही। जिसके कारण मरीजो व उनके तीमारदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

जिसके सम्बन्ध में जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ नवीन जैन से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में बने अटल पार्क के अन्दर विकास प्राधिकरण द्वारा चलने वाली भूल भुलैया में अस्पताल की लाइट से कनेक्शन कर लिया गया है, वही परिसर में रखे  अवैध खोखे वालो ने भी बिजली कनेक्शन अस्पताल की लाइट से ही कर लिया है। जिसके कारण एक्सरे मशीन व सीटी स्कैन मशीन को लोड नही मिल पा रहा है।

बंद पेट्रोल पंप से बैटरी चोरी का खुलासा, 2 गिरफ्तार, 1 आरोपी फरार ये खबर भी पढ़े : बंद पेट्रोल पंप से बैटरी चोरी का खुलासा, 2 गिरफ्तार, 1 आरोपी फरार

जिसके कारण मशीनें काम नही कर पा रही।  जिसको लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा व नगर मजिस्ट्रेट को अस्पताल के निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया था। जिसको लेकर उन्होंने अस्पताल की लाइट से खोखो की लाईट को हटवाने को कह दिया है। और इसी के चलते खोखो के अवैध कनेक्शनों को कटवा दिया गया है। उम्मीद है, कि अब एक्सरे मशीन को सही लोड मिलने लगेगा और रोगियों को उसका लाभ उपलब्ध हो सकेगा।

रात दिन खनन में लगे हैं दर्जनों ट्रैक्टर-ट्राली ये खबर भी पढ़े : रात दिन खनन में लगे हैं दर्जनों ट्रैक्टर-ट्राली

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Ravindra Picture

रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।

नवीनतम

भारत-दक्षिण कोरिया ने रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने पर किया मंथन

व्यापार, रक्षा, तकनीक, स्वच्छ ऊर्जा समेत कई क्षेत्रों में सहमति
अंतर्राष्ट्रीय 
भारत-दक्षिण कोरिया ने रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने पर किया मंथन

कोरबा: तेज रफ्तार का कहर जारी, अनियंत्रित होकर पलटी एसयूवी कार, पांच लोग घायल

कोरबा। कोरबा जिले में तेज रफ्तार वाहनों के कारण सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।...
छत्तीसगढ़ 
कोरबा: तेज रफ्तार का कहर जारी, अनियंत्रित होकर पलटी एसयूवी कार, पांच लोग घायल

भगवंत मान के कथित वीडियो पर पंजाब में सियासी घमासान, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े कथित फेक वीडियो को लेकर पंजाब की राजनीति में विवाद गहराता जा रहा है।...
पंजाब 
भगवंत मान के कथित वीडियो पर पंजाब में सियासी घमासान, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

अयोध्या फंड गबन से लेकर उज्जैन भूमि तक घिरी भाजपा, कांग्रेस का बड़ा हमला

कांग्रेस प्रवक्ता ने आस्था, जमीन और दान में भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
राष्ट्रीय 
अयोध्या फंड गबन से लेकर उज्जैन भूमि तक घिरी भाजपा, कांग्रेस का बड़ा हमला