सुप्रीम कोर्ट ने ईडब्ल्यूएस छात्रों को निजी मेडिकल कॉलेजों में रियायती फीस की मांग खारिज की

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय की जस्टिस बीवी नागरत्ना की अध्यक्षता वाली वेकेशन बेंच ने राजस्थान उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने वाली उस याचिका को खारिज दिया, जिसमें उच्च न्यायालय ने कहा था कि ईडब्ल्यूएस वर्ग के छात्रों को ये लाभ दाखिला के समय तक के लिए है और वे आगे की फीस में रियायत की मांग नहीं कर सकते हैं।

याचिका राजस्थान के एक ईडब्ल्यूएस वर्ग के छात्र हर्षवर्धन सिंह ने दायर की थी। सुनवाई के दौरान जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि निजी कॉलेजों से सरकारी कॉलेजों की तरह फीस में रियायत की उम्मीद नहीं की जा सकती है। निजी कॉलेजों को अपना वित्तपोषण खुद करना होता है। सरकारी कॉलेजों को सरकार रियायत देती है और यही बड़ा फर्क है। जस्टिस नागरत्ना ने टीएमए पई के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि कैपिटेशन फीस पर रोक लगाई गई है लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि कॉलेज की सामान्य फीस नहीं लगेगी।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं जनता की समस्याएं ये खबर भी पढ़े : सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं जनता की समस्याएं

याचिकाकर्ता का कहना था कि ईडब्ल्यूएस की आय सीमा सालाना आठ लाख तक की है। आठ लाख की आय वाला ईडब्ल्यूएस का छात्र निजी मेडिकल कॉलेज की फीस कैसे भर सकता है। याचिकाकर्ता ने कहा कि राजस्थान में निजी मेडिकल कॉलेजों की फीस 18.9 लाख से 25 लाख के बीच है। ऐसे में ईडब्ल्यूएस वर्ग के छात्र निजी मेडिकल कॉलेज में अपनी पढ़ाई कैसे कर पाएगा। तब कोर्ट ने कहा कि आप स्कॉलरशिप या सबवेंशन लीजिए।

योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है: गिरीश चंद्र यादव ये खबर भी पढ़े : योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है: गिरीश चंद्र यादव

 

 आधुनिकता और परंपरा के संतुलन से ही देश का समग्र विकास संभव : द्रौपदी मुर्मू ये खबर भी पढ़े :  आधुनिकता और परंपरा के संतुलन से ही देश का समग्र विकास संभव : द्रौपदी मुर्मू

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

संत कबीर नगर में पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी शिकायतें

संत कबीर नगर,   पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बुधवार को कार्यालय में जनसुनवाई की और फरियादियों की शिकायतें पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
संत कबीर नगर में पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी शिकायतें

उत्तर प्रदेश

संत कबीर नगर में पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी शिकायतें

संत कबीर नगर,   पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बुधवार को कार्यालय में जनसुनवाई की और फरियादियों की शिकायतें पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
संत कबीर नगर में पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी शिकायतें