छिंदवाड़ा : कुएं का पानी पीने से ग्रामीण बीमार, पानी में मिला जहरीला पदार्थ, प्रशासन अलर्ट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ विकासखंड अंतर्गत खमरा पंचायत के किशनपुर गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सार्वजनिक कुएं का पानी पीने और उससे नहाने के बाद 25 ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई।

ग्रामीणों ने हाथ-पैर में खुजली, एलर्जी और पानी से तेज बदबू आने की शिकायत की। मामले की सूचना मिलते ही प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।

ग्रामीणों के अनुसार सुबह गांव में नल-जल योजना के तहत कुएं से पानी की आपूर्ति की गई थी। कुछ लोगों ने इस पानी का सेवन किया, जबकि कई लोगों ने इससे स्नान किया।

मध्य प्रदेश में 4-5 अगस्त से फिर बरसेंगे बादल, उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश में 4-5 अगस्त से फिर बरसेंगे बादल, उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

कुछ ही देर बाद लोगों को पानी में असामान्य गंध महसूस हुई और शरीर पर एलर्जी व खुजली जैसे लक्षण दिखाई देने लगे। इसके बाद ग्रामीणों ने पानी की जांच की तो उसमें झाग और फेस बनता दिखाई दिया।

कुएं से मिला संदिग्ध जहरीले पदार्थ का पाउच
मामला उस समय और गंभीर हो गया जब ग्रामीणों ने कुएं में बाल्टी डालकर जांच की तो उसमें एक संदिग्ध जहरीले पदार्थ (पॉयजन) का पाउच मिला। इसके अलावा कुएं में मरी हुई मछलियां और कीड़े-मकोड़े भी पाए गए।

ग्रामीणों का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर कुएं में जहरीला पदार्थ मिलाया है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने तत्काल जलापूर्ति बंद करवा दी, लेकिन तब तक कई लोग पानी का उपयोग कर चुके थे।

पांच एंबुलेंस रवाना, ग्रामीण अस्पताल जाने से कर रहे इनकार
प्रशासन ने एहतियातन पांच एंबुलेंस गांव भेजीं और प्रभावित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण शुरू कराया। हालांकि अधिकांश ग्रामीण खुद को सामान्य बताते हुए अस्पताल जाने से बचते नजर आए। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार लोगों की निगरानी कर रही है।

एसडीएम और पीएचई टीम मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही चौरई एसडीएम प्रभात मिश्रा, पीएचई विभाग की एसडीओ सीता मरकाम तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने कुएं का निरीक्षण कर पानी के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं।

एसडीएम प्रभात मिश्रा ने बताया कि पानी दूषित होने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी ग्रामीण की हालत गंभीर नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि जांच रिपोर्ट आने तक कुएं के पानी का उपयोग न करें।

आपराधिक एंगल से भी जांच
प्रारंभिक स्थिति को देखते हुए प्रशासन मामले की जांच आपराधिक एंगल से भी कर रहा है। यदि यह साबित होता है कि किसी ने जानबूझकर पानी के स्रोत में जहरीला पदार्थ मिलाया है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और पानी के दूषित होने के वास्तविक कारणों का पता लगाना है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मछुआरों को नाव खरीदने पर मिलेगी 70% सब्सिडी

शिमला  :हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए एक खास सब्सिडी स्कीम की शुरुआत...
कारोबार 
मछुआरों को नाव खरीदने पर मिलेगी 70% सब्सिडी

घर पर बना लें ढाबा स्टाइल काजू मसाला

  काजू मसाला :अगर हर बार पनीर या मिक्स वेज बनाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार घर पर काजू...
खाना पकाना 
घर पर बना लें ढाबा स्टाइल काजू मसाला

 टेस्ट सीरीज का आगाज होने से पहले भारतीय टीम को लगा झटका

साई सुदर्शन: भारतीय टीम अभी श्रीलंका के दौरे पर है जहां उसे मेजबान के खिलाफ 15 अगस्त से दो मैचों...
खेल 
 टेस्ट सीरीज का आगाज होने से पहले भारतीय टीम को लगा झटका

धन को आकर्षित करते हैं ये पानी वाले पौधे

लकी पौधे: वास्तु शास्त्र में तीन ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है जिन्हें आप बिना किसी झंझट के...
खेती-बाड़ी 
धन को आकर्षित करते हैं ये पानी वाले पौधे

चार्जिंग केबल पर क्यों होता है त्रिशूल जैसा निशान? क्या है इसका मतलब?

नई दिल्ली। USB चार्जिंग केबल का इस्तेमाल हम सभी करते हैं और सभी का ध्यान केबल पर बने त्रिशूल जैसे...
टेक-मित्र 
चार्जिंग केबल पर क्यों होता है त्रिशूल जैसा निशान? क्या है इसका मतलब?

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

प्रयागराज: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार को प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने यहां आयोजित 'छात्रों...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

कौशाम्बी। जिले में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी

बहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, डीएम दफ्तर घेरकर दी "आरक्षण नहीं तो वोट नहीं" की चेतावनी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी