पवित्र गंगा नदी में नानवेज पार्टी और शराब पीने के आरोपितों को मिली जमानत

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

वाराणसी । उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में पतित पावनी गंगा नदी में नाव पर नानवेज पार्टी करने और शराब पीने के आरोपित पांचों युवकों को कोर्ट से राहत मिल गई। इन सभी आराेपिताें काे साेमवार काे देर रात गिरफ्तार किया गया था और मंगलवार को सभी को पुलिस लाइन स्थित मजिस्ट्रेट के यहां ले गई, जहां से जहां देर रात जमानत पर रिहा कर दिया गया।

कार्यपालक मजिस्ट्रेट/सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय की अदालत ने सूजाबाद पड़ाव, थाना रामनगर निवासी दीपक कुमार, नाव चालक अजय साहनी, डोमरी, रामनगर, वाराणसी के अरुण कुमार साहनी, अनुराग निषाद, बंधा रोड, सूजाबाद, रामनगर निवासी राहुल साहनी को 20-20 हजार रुपए की दो जमानतें एवं बंधपत्र देने पर रिहा करने का आदेश दिया। मंगलवार शाम अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता विकास सिंह ने पक्ष रखा।

प्रकरण के अनुसार गंगा नदी में नानवेज पार्टी और शराब पीने का वीडियो बीते सोमवार की देर शाम इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग नाराज हो उठे। पुलिस की सर्विलांस टीम ने वीडियो को संज्ञान लेकर आनन-फानन में पांच आरोपितों की पहचान कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। नाव को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।

दशाश्वमेध सहायक पुलिस आयुक्त डा. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि वायरल वीडियो के जांच में पता चला कि मान मंदिर घाट पर बना वीडियो छह माह पुराना है। वीडियो में दिख रहे लोग सूजाबाद पड़ाव, थाना रामनगर निवासी दीपक कुमार, नाव चालक अजय साहनी, डोमरी, रामनगर, वाराणसी के अरुण कुमार साहनी, अनुराग निषाद, बंधा रोड, सूजाबाद, रामनगर निवासी राहुल साहनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताते चले कि बीते 16 मार्च को गंगा में इसी तरह का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। कोतवाली पुलिस ने दूसरे ही दिन 17 मार्च को 14 मुस्लिम युक्कों को गिरफ्तार किया था। उस मामले में आरोपितों को हाईकोर्ट से जमानत मिली थी।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

गंगा में नहाते समय किशोर की डूबकर मौत

फर्रुखाबाद। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर बुधवार को गंगा स्नान के दौरान एक किशोर डूब गया। पुलिस ने शव...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 गंगा में नहाते समय किशोर की  डूबकर मौत

पेट्रोल पंप डीलरशिप के नाम पर 39 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

उरई। हिंदुस्तान पेट्रोलियम की डीलरशिप दिलाने के नाम पर एक किसान से 39 लाख रुपये की ठगी करने वाले शातिर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पेट्रोल पंप डीलरशिप के नाम पर 39 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

गगवाडस्यूं घाटी: शादी से लौट रही युवाओं की खाई में गिरी कार , एक की मौत

पौड़ी गढ़वाल। गगवाडस्यूं घाटी के ल्वाली क्षेत्र में मंगलवार की देर रात शादी समारोह से लौट रहे युवकों की कार...
उत्तराखंड 
गगवाडस्यूं घाटी: शादी से लौट रही युवाओं की खाई में गिरी कार , एक की मौत

मुख्यमंत्रियों को हटाए जाने का बयान देने वाले अखिलेश को ओमप्रकाश राजभर ने दिखाया आईना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव,राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्रियों को हटाए जाने का बयान देने वाले अखिलेश को ओमप्रकाश राजभर ने दिखाया आईना

बुलंदशहर: एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, मंडी सचिव एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

बुलंदशहर। जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को एंटी करप्शन टीम ने खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 