प्रशासन सख्त:  आग के करतबों पर रोक, ताजिया-झंडों की ऊंचाई के भी निर्देश

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

हरिद्वार । आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर कार्यालय में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने की, जिसमें मुस्लिम समुदाय के गणमान्य नागरिकों, अखाड़ा समिति के पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि मोहर्रम त्याग, बलिदान और भाईचारे का प्रतीक पर्व है। उन्होंने सभी लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने और किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि मोहर्रम के दौरान मुंह में तेल डालकर आग पर फूंक मारने जैसी जोखिमपूर्ण गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि ताजिया और झंडों की ऊंचाई भी निर्धारित मानकों के अनुरूप रखी जाएगी, ताकि विद्युत लाइनों और अन्य व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। प्रशासन ने आयोजकों को सुरक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

क्षेत्राधिकारी ने सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक और भड़काऊ सूचनाओं से सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध पोस्ट, वीडियो या संदेश की जानकारी तत्काल पुलिस अथवा प्रशासन को दें। उन्होंने कहा कि शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के साथ-साथ समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है।

कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने कहा कि मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। जुलूसों, ताजिया कार्यक्रमों और अखाड़ा प्रदर्शनों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों और आयोजकों से प्रशासनिक निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग करने की अपील की। बैठक में चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी, ताहिर हसन, ग्राम प्रधान इस्तखार अहमद, पूर्व प्रधान ताहिर हसन, कमरुद्दीन, शहजाद आलम, जावेद अली सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

छिंदवाड़ा : कुएं का पानी पीने से ग्रामीण बीमार, पानी में मिला जहरीला पदार्थ, प्रशासन अलर्ट

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ विकासखंड अंतर्गत खमरा पंचायत के किशनपुर गांव में बुधवार को उस समय...
राज्य  मध्य प्रदेश 
छिंदवाड़ा : कुएं का पानी पीने से ग्रामीण बीमार, पानी में मिला जहरीला पदार्थ, प्रशासन अलर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ईडब्ल्यूएस छात्रों को निजी मेडिकल कॉलेजों में रियायती फीस की मांग खारिज की

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय की जस्टिस बीवी नागरत्ना की अध्यक्षता वाली वेकेशन बेंच ने राजस्थान उच्च न्यायालय के फैसले को...
राष्ट्रीय  राज्य 
सुप्रीम कोर्ट ने ईडब्ल्यूएस छात्रों को निजी मेडिकल कॉलेजों में रियायती फीस की मांग खारिज की

सरयू नदी में छोटे भाई को बचाने के प्रयास में दो सगी बहनें डूबीं, तलाश जारी

मऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव के पास सरयू नदी में बुधवार सुबह...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सरयू नदी में छोटे भाई को बचाने के प्रयास में दो सगी बहनें डूबीं, तलाश जारी

देवरिया: डीएम का सीएचसी तरकुलवा पर औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों पर जताई नाराजगी

देवरिया। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तरकुलवा का औचक...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया: डीएम का सीएचसी तरकुलवा पर औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों पर जताई नाराजगी

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम की ढही छत , तीन की मौत, कई मजदूर मलबे में फंसे

कोलकाता। कोलकाता के तारातला इलाके में ब्रेस ब्रिज के पास निर्माणाधीन गोदाम की छत ढहने से बड़ा हादसा हो गया।...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम की ढही छत , तीन की मौत, कई मजदूर मलबे में फंसे

उत्तर प्रदेश

सरयू नदी में छोटे भाई को बचाने के प्रयास में दो सगी बहनें डूबीं, तलाश जारी

मऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव के पास सरयू नदी में बुधवार सुबह...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सरयू नदी में छोटे भाई को बचाने के प्रयास में दो सगी बहनें डूबीं, तलाश जारी

देवरिया: डीएम का सीएचसी तरकुलवा पर औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों पर जताई नाराजगी

देवरिया। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तरकुलवा का औचक...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया: डीएम का सीएचसी तरकुलवा पर औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों पर जताई नाराजगी

पिता की गाेली से घायल बेटे की अस्पताल में माैत, बहू भर्ती

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दाेपहर को पारिवारिक विवाद में एक पिता ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पिता की गाेली से घायल बेटे की अस्पताल में माैत, बहू भर्ती

गंगा में नहाते समय किशोर की डूबकर मौत

फर्रुखाबाद। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर बुधवार को गंगा स्नान के दौरान एक किशोर डूब गया। पुलिस ने शव...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 गंगा में नहाते समय किशोर की  डूबकर मौत