लखनऊ पुलिस ने साइबर जागरुकता पर आयोजित की विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन और पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के क्रम में लखनऊ पुलिस ने साइबर जागरुकता विषय पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यक्रम पुलिस आयुक्त लखनऊ अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित संगोष्ठी सदन में संपन्न हुआ।

कार्यशाला का आयोजन संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) अपर्णा कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) बबलू कुमार, पुलिस उपायुक्त (अपराध/लाइन्स) अनिल कुमार, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) अमित कुमावत तथा अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) किरन यादव के मार्गदर्शन में किया गया। संचालन सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध/ट्रेनिंग सेल/लाइन्स) सुशील कुमार यादव के पर्यवेक्षण में हुआ।

पीजीआई में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन ये खबर भी पढ़े : पीजीआई में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

इस प्रशिक्षण कार्यशाला में जनपद के सभी थानों से वर्ष 2025 बैच के चयनित रिक्रूट आरक्षियों सहित कुल 58 पुलिसकर्मियों ने भाग लिया।प्रशिक्षण सत्र में साइबर सेल के उपनिरीक्षक राकेश मिश्रा और उनकी टीम ने पुलिसकर्मियों को साइबर अपराधों की पहचान और रोकथाम से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी। इसमें APK फाइल से होने वाले फ्रॉड, NCRP पोर्टल, संचार साथी वेबसाइट, मोबाइल नंबर के CDR विश्लेषण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (Facebook, WhatsApp, Twitter/X, Instagram) के Law Enforcement Online Request System की जानकारी दी गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज, आठ माह की गर्भवती महिला की मौत निकली हत्या ये खबर भी पढ़े : पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज, आठ माह की गर्भवती महिला की मौत निकली हत्या

अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य साइबर अपराधों की जांच प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, तेज और सटीक बनाना है, ताकि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में तेजी लाई जा सके।पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस पहल से लखनऊ पुलिस की साइबर क्षमता मजबूत होगी और भविष्य में साइबर अपराध नियंत्रण में और अधिक प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।

सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा‘‘ की बैठक हुई आयोजित। ये खबर भी पढ़े : सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा‘‘ की बैठक हुई आयोजित।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

औरैया में बाइक और मोपेड की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अमावता-सिकरोड़ी मार्ग पर सरदार के ट्यूबवेल के पास मंगलवार...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में बाइक और मोपेड की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग घायल

आईडीएफसी घोटाले में बड़ा एक्शन, सीबीआई ने वरिष्ठ आईएएस पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने हरियाणा के चर्चित आईडीएफसी वित्तीय गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ...
राष्ट्रीय  हरियाणा 
आईडीएफसी घोटाले में बड़ा एक्शन, सीबीआई ने वरिष्ठ आईएएस पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार

शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 4 शहरों में 18 ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी और हेरफेर के मामले में बड़ी कार्रवाई...
राष्ट्रीय 
शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 4 शहरों में 18 ठिकानों पर छापेमारी

कतर के गैस प्लांट विस्फोट में नेपाल के कई नागरिक घायल, 12 भारतीयों की गई थी जान

काठमांडू। कतर के रस लाफान औद्योगिक क्षेत्र स्थित गैस उत्पादन केंद्र में रविवार को हुए भीषण विस्फोट में कई नेपाली...
अंतर्राष्ट्रीय 
कतर के गैस प्लांट विस्फोट में नेपाल के कई नागरिक घायल, 12 भारतीयों की गई थी जान

सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, सक्रिय उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

इम्फाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उग्रवाद विरोधी अभियानों के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक सक्रिय उग्रवादी को...
राष्ट्रीय 
सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, सक्रिय उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

उत्तर प्रदेश

औरैया में बाइक और मोपेड की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अमावता-सिकरोड़ी मार्ग पर सरदार के ट्यूबवेल के पास मंगलवार...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में बाइक और मोपेड की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग घायल