तेज रफ्तार ओवरलोड पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पति व पत्नी की मौके पर मौत, पुत्र घायल

रॉन्ग साइड में आकर पिकअप ने बाईक को मारी टक्कर

Published By Afwan Khan
On
Afwan Khan Picture

संवाददाता/ धर्मेन्द्र सिंह

अल्हागंज/शाहजहांपुर। नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार और ओवरलोड भूसा भरी पिकअप ने सामने से आ रही बाइक को रॉन्ग साइड में जाकर टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आठ वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया । वहीं पिकअप गहरी खाई में जा पलटी। चालक मौके से फरार हो गया।

 जानकारी के मुताबिक अल्हागंज के मोहल्ला बगिया प्रथम निवासी संतोष शर्मा पुत्र रामप्रकाश शर्मा (50) और उनकी पत्नी किरण (48) अपने आठ वर्षीय पुत्र शोभित के साथ सोमवार सुबह चार बजे करीब वाईक से अपने मौसेरे भाई की शादी में मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव त्रिलोकपुर जा रहे थे। इसी दौरान अल्हागंज जलालाबाद मार्ग पर ततियारी गांव के सामने जलालाबाद की ओर से तेज रफ्तार में आ रही भूसा भरी पिकअप ने रॉन्ग साइड में आकर सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें संतोष शर्मा की पत्नी किरण की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संतोष शर्मा और पुत्र शोभित गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक किरण का पंचनामा भरकर शव को पीएम के लिए भेज दिया।

भाजपा विधायक काे एक हजार गाेली मारने की धमकी मिली, मुकदमा दर्ज ये खबर भी पढ़े : भाजपा विधायक काे एक हजार गाेली मारने की धमकी मिली, मुकदमा दर्ज

वहीं गंभीर रूप से घायल संतोष शर्मा और पुत्र शोभित को राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद भेज दिया जहां डॉक्टरों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया । वहीं घायल शोभित के ईलाज चल रहा है। संतोष शर्मा के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव त्रिलोकपुर निवासी तारेश शर्मा ने बताया कि संतोष शर्मा उनके मौसेरे भाई हैं। तारेश शर्मा के मुताबिक सोमवार को उनके छोटे भाई संदीप शर्मा की शादी है जिसकी बारात में शामिल होने के लिए संतोष अपनी पत्नी किरण और पुत्र शोभित के साथ वाईक से सुबह तीन चार बजे के आसपास घर से निकले थे कटरा बेवर नेशनल हाईवे 730 सी पर ततियारी गांव के सामने पहुंचते ही सामने से आ रही भूसा भरी पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे संतोष शर्मा और उनकी पत्नी किरण की मौत हो गई जबकि घायल पुत्र शोभित का इलाज चल रहा है। संतोष कारपेंटर और फर्नीचर का कार्य करते थे। संतोष के चार संतान हैं जिनमें एक पुत्री शिवा 19 की पिछले वर्ष शादी कर दी थी जबकि रोहित (16), दिव्या (13) और शोभित 8 वर्ष पढ़ाई करते हैं।
घटना की सूचना पाकर घर में कोहराम मच गया वहीं रिश्तेदारों के यहां शादी हो मनायी जाने वाली खुशियां मातम में बदल गईं।

डीएम का आदेश बेअसर, शाहजहांपुर से फर्रुखाबाद जा रहा भूसा

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने 26 मार्च को निर्देश जारी करते हुए बताया था कि शाहजहांपुर जनपद का भूसा गौशालाओं के साथ अन्य पशुओं की भरण पोषण के लिए कम ना हो इसके लिए अन्य जनपदों को जाने वाले भूसे पर पूरी तरह से लोग लगाई जाती है। इसके लिए खास तौर पर पुलिस विभाग को सारी जिम्मेदारी दी गई थी। जो लगातार भूसा अल्लाहगंज जलालाबाद से फर्रुखाबाद के लिए अवैध व्यापार बना हुआ है जिस पर किसी तरह का कोई प्रभावी अंकुश नहीं लगाया जा सका । जिस कारण सोमवार को दो लोगों की मौत हो गई है।

नहीं रुक रहा ओवरलोड और डग्गामार वाहनों का संचालन

जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आरटीओ प्रशासन और पुलिस प्रशासन भले ही लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई करता नजर आ रहा हो लेकिन इसके बावजूद ओवरलोड वाहन और डग्गामार वाहनों का संचालन बेधड़क हो रहा है सबसे बड़ी समस्या जनपद में भूस ढोने वाले वाहनों से है जो बॉडी से दोगुना बाहर निकाल कर लोड करते हैं और रोड से निकलने वाले अन्य बहनों के लिए बड़ी मुसीबत बने रहते हैं। जनपद में सर्वाधिक पिकअप के द्वारा भूसा ढोया जाता है जो निर्धारित भजन से तीन गुना ज्यादा वजन लेकर रोड को प्रभावित करने के साथ सड़क दुर्घटनाओं को अंजाम देते हैं साथ ही जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों को भी चुनौती देने का काम कर रहे हैं।  संबंधित विभाग ओवरलोड वाहनों और दगा मार वाहनों को रोड पर दौड़ने से रोकने में नाकाम साबित हो रहा है।

 एआरटीओ प्रवर्तन सर्वेश कुमार सिंह बोले

शाहजहांपुर के आरटीओ परावर्तन सर्वेश कुमार सिंह ने बताया सड़क दुर्घटना की जानकारी मिली है संबंधित चालक का ड्राइवरी लाइसेंस निरस्त करने के साथ अन्य आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और इस तरीके के अवैध ओवरलोडेड वाहनों और डग्गामार वाहनों पर जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिससे इस तरह की दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Afwan Khan Picture

आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।

नवीनतम

धार में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले की टक्कर से 6 युवकों की दर्दनाक मौत

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में छह युवकों की मौत हो गई। हादसा...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
धार में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले की टक्कर से 6 युवकों की दर्दनाक मौत

एकादशी पर ढोल बजाकर लौटे 14 वर्षीय बालक की कुएं में डूबने से मौत

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खुजनेर थाना क्षेत्र के ग्राम सुस्तानी में रविवार दोपहर कुएं में नहाने के...
मध्य प्रदेश 
एकादशी पर ढोल बजाकर लौटे 14 वर्षीय बालक की कुएं में डूबने से मौत

पिता के सामने पांच साल के इकलौते बेटे को एंबुलेंस ने रौंदा, मौत

झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार एंबुलेंस ने पिता के सामने पांच साल के मासूम को रौंद दिया।...
उत्तर प्रदेश 
पिता के सामने पांच साल के इकलौते बेटे को एंबुलेंस ने रौंदा, मौत

प्रयागराज: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर एफआईआर दर्ज

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर के भाई अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल पर...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर एफआईआर दर्ज

सूरत में ग्रीन एनर्जी की नई पहल, इको स्पार्क का उद्घाटन

सूरत। सूरत के पांडेसरा क्षेत्र में ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत हुई। एरेनक्यू लिथियम आयरन...
राष्ट्रीय  गुजरात 
सूरत में ग्रीन एनर्जी की नई पहल, इको स्पार्क का उद्घाटन

उत्तर प्रदेश

पिता के सामने पांच साल के इकलौते बेटे को एंबुलेंस ने रौंदा, मौत

झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार एंबुलेंस ने पिता के सामने पांच साल के मासूम को रौंद दिया।...
उत्तर प्रदेश 
पिता के सामने पांच साल के इकलौते बेटे को एंबुलेंस ने रौंदा, मौत

प्रयागराज: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर एफआईआर दर्ज

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर के भाई अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल पर...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर एफआईआर दर्ज

सतीश यादव बने कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के संरक्षक

लखनऊ। राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक...
उत्तर प्रदेश 
सतीश यादव बने कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के संरक्षक

केजीएमयू में "कनेसयोलॉजी टेप वर्कशॉप" का आयोजन

लखनऊ। फिजियोथेरेपी अकादमी केजीएमयू के तत्वावधान में किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी विभाग में एक दिवसीय...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में "कनेसयोलॉजी टेप वर्कशॉप" का आयोजन