झारखंड राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को बड़ा झटका 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

झारखंड: दो राज्यों में राज्यसभा की 3 सीटों के लिए आज वोटिंग हुई, जिसमें झारखंड की 2 सीट और मिजोरम की 1 सीट शामिल है। झारखंड की 2 सीटों पर 3 उम्मीदवार थे तो वहीं, मिजोरम की 1 सीट पर 2 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी ठोंकी थी। रिजल्ट आया तो झारखंड राज्यसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी JMM का 1 उम्मीदवार जीता और निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी भी विजयी हो गए हैं।


झारखंड राज्यसभा चुनाव में दिलचस्प रहा मुकाबला
सबसे दिलचस्प मुकाबला झारखंड में था, जहां JMM की ओर से बैद्यनाथ राम ने ताल ठोंकी थी। हालांकि, उनकी जीत तय थी क्योंकि JMM के पास 34 वोट थे यानी जरूरी 28 वोट से 6 वोट ज्यादा। तो वहीं टक्कर कांग्रेस के प्रणव झा और BJP समर्थित निर्दलीय परिमल नाथवानी के बीच थी। कांग्रेस के पास अपने 16 वोट थे और उसे जीत के लिए 12 वोट की जरूरत थी। ऐसे में कांग्रेस को JMM के 6 एक्स्ट्रा वोट, आरजेडी के 2 वोट और लेफ्ट के 4 वोटों के भरोसे थी। लेकिन ये वोट कांग्रेस उम्मीदवार को नहीं मिल पाए।

यूपी रोडवेज की बस ने बाइक सवार को रौंदा,मौत ये खबर भी पढ़े : यूपी रोडवेज की बस ने बाइक सवार को रौंदा,मौत

निशिकांत दुबे ने परिमल नाथवानी को दी जीत की बधाई
BJP सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, 'झारखंड से राज्यसभा के चुनाव में NDA समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवानी को जीत की बधाई , उन्हें कुल 28 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी को केवल 20, महागठबंधन बुरी तरह हारा।'

राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: आउटसोर्स कर्मचारियों से लेकर ट्रस्ट की भूमिका तक उठे सवाल, SIT जांच तेज ये खबर भी पढ़े : राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: आउटसोर्स कर्मचारियों से लेकर ट्रस्ट की भूमिका तक उठे सवाल, SIT जांच तेज


JMM ने 31 और परिमल ने हासिल किए 28 वोट
झारखंड राज्यसभा चुनाव में JMM उम्मीदवार बैद्यनाथ राम और BJP समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी जीते गए हैं। JMM उम्मीदवार को 31 वोट मिले और परिमल नाथवानी ने 28 वोट हासिल किए। कांग्रेस उम्मीदवार जरूरी 28 वोट हासिल नहीं कर पाया।मतगणना के दौरान कुल तीन मतों को रद्द कर दिया गया, जबकि तीन मतों को होल्ड पर रखा गया है। इन मतों को लेकर चुनाव अधिकारियों की तरफ से आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

बांग्लादेश में रैपिड एक्शन बटालियन को खत्म करने की तैयारी ये खबर भी पढ़े : बांग्लादेश में रैपिड एक्शन बटालियन को खत्म करने की तैयारी

सभी 81 विधायकों ने वोटिंग में लिया हिस्सा
इससे पहले, गुरुवार को विधानसभा परिसर में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। राज्यसभा चुनाव में विधानसभा के सभी 81 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे सदन में 100 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान प्रक्रिया विधानसभा के कमरा संख्या-42 में आयोजित की गई थी। मतदान के दौरान, सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी विधायकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंतिम मतदाता के रूप में JMM विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने अपना वोट डाला, जिसके साथ ही मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई।

विधायकों ने झारखंड के हित में वोट किया- बाबूलाल मरांडी
झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देखिए स्वाभाविक है कि सबसे पहले तो एनडीए गठबंधन के सभी नेताओं को, विधायकों को और साथ ही उन तमाम 81 विधायकों को भी हमारी ओर से बहुत-बहुत बधाई, क्योंकि जिस प्रकार से नाथवानी को 28 वोट मिले और प्रथम ही वरीयता में जो जानकारी मिली है कि उनकी जीत सुनिश्चित हो गई। तो इससे आप समझ सकते हैं झारखंड के जो मतदाता हैं, खासकर हमारे जो विधायक हैं, काफी सुलझे हुए हैं, काफी समझदार हैं। उनको पता है कि राज्य हित में किनको वोट देने से इस राज्य के हित में होगा।


राज्यसभा की 24 सीटों पर निर्विरोध हुआ चुनाव
आपको बता दें कि राज्यसभा की 27 सीटों पर चुनाव हुए हैं, जिनमें से 24 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इन 24 सीटों में से बीजेपी गठबंधन ने 19 और विपक्षी दलों ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की है। झारखंड में निर्दलीय उम्मीदवार के जीतने से NDA का आंकड़ा बढ़कर 20 हो गया है। मिजोरम में राज्यसभा चुनाव का रिजल्ट आना अभी बाकी है।

 

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

चीन के पड़ोसी देश को ब्रह्मोस बेचने जा रहा भारत

नागपुर: भारत की सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस के निर्यात को लेकर बड़ी प्रगति हुई है। ब्रह्मोस एयरोस्पेस के प्रमुख जयतीर्थ...
राष्ट्रीय 
चीन के पड़ोसी देश को ब्रह्मोस बेचने जा रहा भारत

भागवत सेवा धर्म परिवार ट्रस्ट द्वारा रामचन्द्र पालीवाल हॉल में आयोजित की जाने वाली भागवत कथा को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन

फिरोजाबाद, भागवत सेवा धर्म परिवार ट्रस्ट के तत्वाधान में गाँधी पार्क स्थित श्री रामचन्द्र पालीवाल हॉल में आयोजित की जाने...
उत्तर प्रदेश 
भागवत सेवा धर्म परिवार ट्रस्ट द्वारा रामचन्द्र पालीवाल हॉल में आयोजित की जाने वाली भागवत कथा को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में आईआईटी-दिल्लीका कमाल

आईआईटी दिल्ली : आईआईटी-दिल्ली ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में लगातार दूसरे वर्ष भारतीय संस्थानों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त...
शिक्षा-रोजगार 
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में आईआईटी-दिल्लीका कमाल

यूक्रेन ने रूस की ऑयल रिफाइनरी पर दागी मिसाइलें  

मॉस्को : मॉस्को में एक ऑयल रिफ़ाइनरी को गुरुवार को यूक्रेन द्वारा इस हफ़्ते दूसरी बार निशाना बनाए जाने के...
अंतर्राष्ट्रीय 
यूक्रेन ने रूस की ऑयल रिफाइनरी पर दागी मिसाइलें  

7 करोड़ कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा! 

ईपीएफ ब्याज : देश के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्यों...
कारोबार 
7 करोड़ कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा! 

उत्तर प्रदेश

भागवत सेवा धर्म परिवार ट्रस्ट द्वारा रामचन्द्र पालीवाल हॉल में आयोजित की जाने वाली भागवत कथा को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन

फिरोजाबाद, भागवत सेवा धर्म परिवार ट्रस्ट के तत्वाधान में गाँधी पार्क स्थित श्री रामचन्द्र पालीवाल हॉल में आयोजित की जाने...
उत्तर प्रदेश 
भागवत सेवा धर्म परिवार ट्रस्ट द्वारा रामचन्द्र पालीवाल हॉल में आयोजित की जाने वाली भागवत कथा को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन

फिरोजाबाद में किसके आदेश पर ई रिक्शा व ऑटो चालकों ने बढ़ाया किराया

फिरोजाबाद, सुहागनगरी में लगभग 1 सफ्ताह से ऑटो व ई रिक्शा चालकों द्वारा किराया में बृद्धि कर सवारियों को लूटा...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में किसके आदेश पर ई रिक्शा व ऑटो चालकों ने बढ़ाया किराया

हज से लौटने पर किया गया स्वागत

   बदायूं। शहर के मोहल्ला फरशोरी टोला निवासी सुहैल फरशोरी अपनी पत्नी के साथ 3 मई को हज की पवित्र यात्रा...
उत्तर प्रदेश 
हज से लौटने पर किया गया स्वागत

डालीबाग योजना पर विवाद, मुख्तार की जमीन पर बने घरों को एलडीए का नोटिस

एलडीए ने सिंचाई विभाग की जमीन बताकर अवैध घोषित किया
उत्तर प्रदेश 
डालीबाग योजना पर विवाद, मुख्तार की जमीन पर बने घरों को एलडीए का नोटिस