65वीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मप्र के देव मीणा ने रचा इतिहास

स्वर्ण पदक के साथ बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, एशियाई खेल 2026 के लिए किया क्वालीफाई

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

भोपाल। ओड़िशा के भुवनेश्वर शहर में बुधवार से शुरू हुई 65वीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के प्रथम दिवस सायंकालीन सत्र में मध्य प्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी देव मीणा ने इतिहास रच दिया। उन्होंने प्रतियोगिता में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पोल वॉल्ट स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

भुवनेश्वर 6 तक आयोजित प्रतियोगिता में बुधवार को देव मीणा ने न केवल नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया, बल्कि आगामी एशियाई खेल 2026 के लिए भी क्वालीफाई कर भारतीय एथलेटिक्स में मध्य प्रदेश की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। उनकी इस उपलब्धि ने प्रतियोगिता के पहले ही दिन प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर गौरव का अवसर प्रदान किया।

देव मीणा ने बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
पोल वॉल्ट स्पर्धा में देव मीणा ने 5.46 मीटर की ऊंचाई पार करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी स्थापित किया। देव की इस उपलब्धि ने उन्हें देश के शीर्ष पोल वॉल्टरों की श्रेणी में स्थापित कर दिया है।

एशियाई खेल 2026 के लिए किया क्वालीफाई
राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाले देव मीणा ने आगामी एशियाई खेल 2026 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत करियर की बड़ी सफलता है, बल्कि मध्यप्रदेश और देश के लिए भी गर्व का विषय है।

खेल मंत्री सारंग ने दी बधाई
प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने देव मीणा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाना और एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई करना प्रदेश के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि देव आगामी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

उन्होंने कहा कि देव मीणा की यह उपलब्धि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रशिक्षण के बल पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया जा सकता है।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

चर्चा के लिए बोरी में कूड़ा बीनने लगे नीरज 

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस पर आजादी का जश्न आरंभ हो गया। इसी दिशा में रविवार को सीएम आवास से विधानभवन तक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चर्चा के लिए बोरी में कूड़ा बीनने लगे नीरज 

चर्च में धर्मांतरण की सूचना पर हंगामा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

पूछताछ के बाद की शुरू की जांच  मोहनलालगंज, लखनऊ। रविवार को मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के भदेसुवा गांव स्थित एक चर्च...
उत्तर प्रदेश 
चर्च में धर्मांतरण की सूचना पर हंगामा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

मुख्यमंत्री के  प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर लिया गया जायजा, 

संत कबीर नगर, आज दिनांक 09.08.2026 को माननीय विधायक खलीलाबाद, जिलाधिकारी संतकबीरनगर   आलोक कुमार* एवं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री के  प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर लिया गया जायजा, 

शिवमहापुराण कथा का आज विश्राम, कल होगी पूर्णाहुति और भंडारा

निगोहां। क्षेत्र के दखिना गांव में आयोजित सात दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा का रविवार को विश्राम दिवस रहा। कथा के...
उत्तर प्रदेश 
शिवमहापुराण कथा का आज विश्राम, कल होगी पूर्णाहुति और भंडारा

साइबर हेल्प डेस्क टीम ने दिलाई राहत, वापस कराया गया 19,800 रुपये की धनराशि

संत कबीर नगर,   पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर *घटना...