प्रभु श्री राम का आशीर्वाद लेने अरविंद केजरीवाल गुरुवार को आएंगे उत्तर प्रदेश : संजय सिंह
लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आआपा) के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह ने बुधवार को बताया कि प्रभु श्री राम का आशीर्वाद लेने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 25 जून गुरुवार को उत्तर प्रदेश आएंगे।
संजय सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा कि "अरविंद केजरीवाल 25 जून को दोपहर 2:00 बजे लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वह वहां उपस्थित पत्रकार को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद वह सीधे रामनगरी अयोध्या के लिए रवाना हो जाएंगे।
अयोध्या में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 26 जून की सुबह 11:00 बजे प्रभु श्री रामलला के भव्य दर्शन और हनुमानगढ़ी में बजरंगबली की आरती में सहभागिता करेंगे। आरती पूजन के उपरांत दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल अयोध्या के पूज्य संत-महात्माओं से भेंट करेंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे। संतों से भेंट के बाद अयोध्या में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। तत्पश्चात दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
