यूपी पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान को मिला नया नेतृत्व, ए.के. जैन बने अध्यक्ष

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान का 20वां वार्षिक अधिवेशन रविवार को पुलिस दूरसंचार मुख्यालय, महानगर लखनऊ स्थित प्रशिक्षण केंद्र के सभागार में आयोजित किया गया। अधिवेशन में प्रदेश भर से आए संस्थान के परिक्षेत्रीय एवं जनपदीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया और पुलिस पेंशनरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष सुलखान सिंह (सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक), महासचिव आर.के. चतुर्वेदी (सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक), सचिव प्रथम श्यामपाल सिंह (सेवानिवृत्त पीपीएस), सचिव द्वितीय महेंद्र त्रिपाठी (सेवानिवृत्त पीपीएस) तथा कोषाध्यक्ष आर.एल. निरंजन (सेवानिवृत्त पीपीएस) सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए प्रतिनिधि मौजूद रहे।

राज्यपाल के पर्सनल सिक्योरिटी अफसर ने बचाई कई की जान ये खबर भी पढ़े : राज्यपाल के पर्सनल सिक्योरिटी अफसर ने बचाई कई की जान

24jun7

गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल बना बड़े मंगलवार का भंडारा समारोह  ये खबर भी पढ़े : गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल बना बड़े मंगलवार का भंडारा समारोह

अधिवेशन के मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय डॉ. संजीव कुमार गुप्ता रहे। इसके अलावा अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं नवीन अरोरा, पुलिस महानिरीक्षक स्थापना मोदक राजेश डी. राव, पुलिस अधीक्षक भवन एवं कल्याण आशुतोष मिश्र तथा लखनऊ में तैनात अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

उर्वरक वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए पंचायत सहायकों को दिया गया प्रशिक्षण ये खबर भी पढ़े : उर्वरक वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए पंचायत सहायकों को दिया गया प्रशिक्षण

कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2023 से 2025 के बीच दिवंगत हुए 296 पुलिस पेंशनरों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद संस्थान के महासचिव आर.के. चतुर्वेदी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि विभिन्न कारणों से तीन वर्षों से अधिक समय बाद यह वार्षिक बैठक आयोजित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पूर्व में कई जनपदों में संस्थान के लिए कार्यालय कक्ष उपलब्ध नहीं थे, लेकिन पुलिस मुख्यालय और वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से अब प्रदेश के सभी 75 जनपदों में संस्थान की इकाइयों का गठन हो चुका है और अधिकांश इकाइयां सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। हालांकि आजमगढ़, मऊ, फतेहगढ़, बलरामपुर और बहराइच जैसे पांच जनपदों में अभी भी कार्यालय कक्ष उपलब्ध कराए जाने की आवश्यकता है।

अधिवेशन में सदस्यता अभियान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली इकाइयों को भी सम्मानित किया गया। सदस्यता विस्तार में कमिश्नरेट प्रयागराज को प्रथम तथा कमिश्नरेट आगरा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। संस्थान के अध्यक्ष सुलखान सिंह ने दोनों इकाइयों के अध्यक्षों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय डॉ. संजीव गुप्ता की देखरेख में संस्थान के राज्यस्तरीय पदाधिकारियों का निर्वाचन भी संपन्न कराया गया। निर्वाचन में सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक ए.के. जैन को अध्यक्ष, सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा को उपाध्यक्ष, आर.के. चतुर्वेदी को महासचिव, श्यामपाल सिंह को सचिव प्रथम, महेंद्र त्रिपाठी को सचिव द्वितीय तथा आर.एल. निरंजन को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

अपने संबोधन में डॉ. संजीव गुप्ता ने पुलिस पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को पुलिस कार्यालयों और थानों में सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाएगा तथा उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. संजीव गुप्ता ने संस्थान के निवर्तमान अध्यक्ष सुलखान सिंह को लगातार तीन वर्षों तक सफलतापूर्वक नेतृत्व प्रदान करने के लिए सम्मानित किया तथा उन्हें भावभीनी विदाई दी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मॉक ड्रिल के दौरान अलार्म बजने से ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीजो में मचा हड़कम्प

  फिरोजाबाद, प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद जनपद के प्रशासन द्वारा स्वशासी राज्य चिकित्सा...
मॉक ड्रिल के दौरान अलार्म बजने से ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीजो में मचा हड़कम्प

कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया शहर में महिला से छीनी सोने की चेन

कोडरमा । जिले के झुमरीतिलैया शहर और आसपास के रिहायशी इलाकों में चेन स्नैचिंग की बढ़ती वारदातों ने स्थानीय पुलिस...
झारखंड 
कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया शहर में महिला से छीनी सोने की चेन

मुरादाबाद में सीनियर एवं अंडर-23 वर्ग के क्रिकेट खिलाड़ियों के चयन ट्रायल 26 जून को

मुरादाबाद । डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद (डीएसए) के सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता एडवोकेट ने बुधवार को बताया...
खेल  उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद में सीनियर एवं अंडर-23 वर्ग के क्रिकेट खिलाड़ियों के चयन ट्रायल 26 जून को

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में सीनियर एवं अंडर-23 वर्ग के क्रिकेट खिलाड़ियों के चयन ट्रायल 26 जून को

मुरादाबाद । डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद (डीएसए) के सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता एडवोकेट ने बुधवार को बताया...
खेल  उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद में सीनियर एवं अंडर-23 वर्ग के क्रिकेट खिलाड़ियों के चयन ट्रायल 26 जून को

यूपी में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चरः सीएम योगी

- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- भारत में सेफ्टी, स्टेबिलिटी एवं स्पीड का थ्री-एस मॉडल बना यूपी
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चरः सीएम योगी

प्रभु श्री राम का आशीर्वाद लेने अरविंद केजरीवाल गुरुवार को आएंगे उत्तर प्रदेश : संजय सिंह

लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आआपा) के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह ने बुधवार को बताया कि प्रभु श्री राम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रभु श्री राम का आशीर्वाद लेने अरविंद केजरीवाल गुरुवार को आएंगे उत्तर प्रदेश : संजय सिंह