भारत ने पाकिस्तान को FIH प्रो हॉकी लीग लगातार दूसरी बार चटाई धूल

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

लंदन :भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने पिछले एक दशक के शानदार रिकॉर्ड को कायम रखा हुआ है जिसमें उन्होंने लंदन में खेले गए पाकिस्तान के खिलाफ FIH प्रो हॉकी लीग 2025-26 के मुकाबले को 7-1 के बड़े अंतर से अपने नाम किया है। इस मैच से पहले 23 जून को भी भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान के साथ हुआ था जिसको वह 4-3 के अंतर से जीतने में कामयाब हुए थे। इस मुकाबले की शुरुआत पाकिस्तानी टीम ने काफी अच्छी की थी जिसमें वह पहले क्वार्टर में 1-0 से आगे थे लेकिन दूसरे क्वार्टर से टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला और उन्होंने मैच के अंत तक इसे बनाकर रखते हुए शानदार एकतरफा जीत हासिल की।

सुखजीत ने खोला टीम इंडिया का खाता, कप्तान हरमनप्रीत ने दिलाई बढ़त
भारत और पाकिस्तान के बीच हुए इस हॉकी मुकाबले के पहले हॉफ में पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद अबू ने खेल के 13वें मिनट में गोल करते हुए अपनी टीम को मुकाबले में 1-0 से आगे कर दिया था। इसके बाद दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू होने के साथ भारतीय खिलाड़ी सुखजीत ने 20वें मिनट में शानदार गोल करने के साथ मुकाबले को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। यहां से टीम इंडिया का खेल और अधिक आक्रामक देखने को मिला जिसमें कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 26वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के दम पर शानदार गोल करते हुए भारतीय टीम को मुकाबले में 2-1 से आगे कर दिया। दूसरे क्वार्टर के खत्म होने पर भारतीय टीम इस मैच में 2-1 से आगे थी।

ड्रैगफ्लिक विशेषज्ञ जुगराज सिंह ने पूरे किए 100 अंतरराष्ट्रीय मैच, हॉकी इंडिया ने दी बधाई ये खबर भी पढ़े : ड्रैगफ्लिक विशेषज्ञ जुगराज सिंह ने पूरे किए 100 अंतरराष्ट्रीय मैच, हॉकी इंडिया ने दी बधाई

तीसरे क्वार्टर में टीम इंडिया ने किए 4 गोल, आखिरी में आया एक गोल
तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू होने के साथ ही भारतीय टीम ने 34वें मिनट में तीसरा गोल कर दिया जो हार्दिक सिंह की स्टिक से आया वहीं अगले ही मिनट जुगराज सिंह ने भी गोल कर दिया जिसके दम पर टीम इंडिया ने 4-1 की बड़ी बढ़त बना ली थी। वहीं 41वें मिनट में अभिषेक ने फील्ड गोल तो वहीं 45वें मिनट में राज कुमार पाल ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल करते हुए भारतीय टीम को मैच में 6-1 के बड़े अंतर से आगे करते हुए जीत को पूरी तरह से पक्का कर दिया था, जिसमें तीसरे क्वार्टर का खेल खत्म होने पर भारतीय टीम 6-1 से आगे थी। वहीं आखिरी क्वार्टर में पाकिस्तानी टीम पूरी तरह से हताश नजर आई। इस क्वार्टर में भारत की तरफ से दिलप्रीत सिंह ने 54वें मिनट में गोल किया, जिसके दम पर टीम इंडिया ने मुकाबला 7-1 से खत्म किया।

 बीसीसीआई ने वैभव सूर्यवंशी प्रकरण पूरी तस्वीर से हटा दिया पर्दा ये खबर भी पढ़े :  बीसीसीआई ने वैभव सूर्यवंशी प्रकरण पूरी तस्वीर से हटा दिया पर्दा

 

कोलंबिया ने डीआर कांगो को हराकर नॉकआउट में बनाई जगह, 76वें मिनट में आया निर्णायक गोल ये खबर भी पढ़े : कोलंबिया ने डीआर कांगो को हराकर नॉकआउट में बनाई जगह, 76वें मिनट में आया निर्णायक गोल

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

 महंगा से महंगा शैम्पू भी नहीं रोक पाएगा हेयर फॉल क्यों ?

कई लोग बालों को हेल्दी बनाने के लिए महंगे से महंगे शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं  हेयर के...
लाइफस्टाइल 
 महंगा से महंगा शैम्पू भी नहीं रोक पाएगा हेयर फॉल क्यों ?

ट्रंप ने यूरोप को दी 100 प्रतिशत टैरिफ की धमकी

वॉशिंगटन  :अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि जो भी देश अमेरिकी कंपनियों की डिजिटल सेवाओं पर...
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप ने यूरोप को दी 100 प्रतिशत टैरिफ की धमकी

मौसम 27 जून 2026: क्या यूपी-बिहार में होगी बारिश? दिल्ली IMD का तूफानी अलर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर से यूपी-बिहार तक गर्मी से तापमान काफी बढ़ गया है। सभी राज्यों को सिर्फ बारिश का इंतजार...
राष्ट्रीय 
मौसम 27 जून 2026: क्या यूपी-बिहार में होगी बारिश? दिल्ली IMD का तूफानी अलर्ट

भारत ने पाकिस्तान को FIH प्रो हॉकी लीग लगातार दूसरी बार चटाई धूल

लंदन :भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने पिछले एक दशक के शानदार रिकॉर्ड को कायम रखा हुआ है...
खेल 
भारत ने पाकिस्तान को FIH प्रो हॉकी लीग लगातार दूसरी बार चटाई धूल

आज का राशिफल 27 जून 2026 : नई शुरुआत, नए अवसर और महत्वपूर्ण निर्णयों का संकेत 

मेष दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। कार्यस्थल पर  मेहनत वरिष्ठ अधिकारियों की नजर में आएगी।  कुछ दिनों से किसी प्रोजेक्ट...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 27 जून 2026 : नई शुरुआत, नए अवसर और महत्वपूर्ण निर्णयों का संकेत 

उत्तर प्रदेश

बिजली की बढ़ती मांग पर कर्मचारियों की भारी कमी, बिजली संकट पर प्रभाव: समिति

हटाए गए संविदा कर्मियों को तत्काल बहाल किया जाए, उत्पीड़न की कार्यवाहियां समाप्त हों तथा रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती...
उत्तर प्रदेश 
बिजली की बढ़ती मांग पर कर्मचारियों की भारी कमी, बिजली संकट पर प्रभाव: समिति

सड़क सुरक्षा में लगा इंटरसेप्टर, बीच रास्ते ढो रहा सवारियां!

योगी सरकार सड़क सुरक्षा के बाबत कई करोड़ के फंड इस बाबत कर चुकी जारी
उत्तर प्रदेश 
सड़क सुरक्षा में लगा इंटरसेप्टर, बीच रास्ते ढो रहा सवारियां!

जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, मड़ियांव में निकला मोहर्रम का जुलूस

लखनऊ। मोहर्रम के 10वें दिन हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की कर्बला में शहादत की याद में जुलूस निकाला...
उत्तर प्रदेश 
जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, मड़ियांव में निकला मोहर्रम का जुलूस

ज्ञानेंद्र वर्मा के तबादले को अलीगंज अग्निकांड से जोड़ने पर एलडीए ने दी सफाई

लखनऊ। गुरुवार एलडीए में तैनात रहे अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा का स्थानांतरण शासन के बाद इसे अलीगंज काण्ड से...
उत्तर प्रदेश 
ज्ञानेंद्र वर्मा के तबादले को अलीगंज अग्निकांड से जोड़ने पर एलडीए ने दी सफाई