मौसम 27 जून 2026: क्या यूपी-बिहार में होगी बारिश? दिल्ली IMD का तूफानी अलर्ट

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर से यूपी-बिहार तक गर्मी से तापमान काफी बढ़ गया है। सभी राज्यों को सिर्फ बारिश का इंतजार है। राजधानी के के लिए, तो बीते कुछ दिनों से IMD का पूर्वानुमान गलत साबित हो रहा है। इसी मौसम विभाग ने कल यानी 27 जून के लिए फिर से कुछ राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में दिल्ली के साथ ही यूपी-बिहार का भी नाम शामिल है। आइए जानते हैं कल यानी 27 जून को देशभर में मौसम कैसा रहेगा।

क्या दिल्ली में होगी बारिश?
जून का महीना भी खत्म होने को आ गया है, लेकिन राजधानी दिल्ली में मॉनसून नहीं पहुंचा है। आज भी दिन में धूप की वजह से गर्मी काफी बढ़ गई थी। मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी 27 जून को राजधानी में गरज-चमक के साथ बरसात होने का अनुमान है। IMD ने 30 जून तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं अगर मॉनसून की बात करें, तो राजधानी में इसके पहुंचने में अभी 4-5 दिन लगने वाले हैं।

यूपी में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चरः सीएम योगी ये खबर भी पढ़े : यूपी में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चरः सीएम योगी

यूपी में 3 दिन में बारिश का अलर्ट
दिल्ली से सटे यूपी में भी बारिश की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 1 जुलाई तक पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादलों के झमाझम बरसने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी 27 जून को लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, बरेली, हाथरस, हराइच, संत कबीर नगर, गोरखपुर, फुरसतगंज,फतेहपुर, मऊ, बलिया, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, कानपुर और औरैया में बारिश हो सकती है। जिलों के नाम देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कल पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादल खूब बरस सकते हैं।

वेनेजुएला त्रासदी पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मदद के लिए भारत खड़ा साथ ये खबर भी पढ़े : वेनेजुएला त्रासदी पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मदद के लिए भारत खड़ा साथ

कल आपके शहर का कितना रहेगा तापमान
शहर    अधिकतम न्यूनतम 
दिल्ली    41°C    33°C
मुंबई    31°C    28°C
चेन्नई    34°C    28°C
कोलकाता    35°C    29°C
लखनऊ    41°C    32°C
पटना    38°C    29°C
रांची    33°C    25°C
भोपाल    34°C    26°C
जयपुर    39°C    31°C
शिमला    29°C    21°C
नैनीताल    29°C    23°C

दुनिया के 65.5 करोड़ लोगों के पास बिजली की सुविधा नहीं, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट ये खबर भी पढ़े : दुनिया के 65.5 करोड़ लोगों के पास बिजली की सुविधा नहीं, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
यूपी की तरह बिहार में भी कल बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, बेगूसराय, शेखपुरा, जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया, भागलपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतमढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, रोहतास भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद में तूफान संग बरसात होने की चेतावनी दी है। इसके अलावा तापमान में गिरावट भी आने की संभावना है।

क्या पहाड़ों पर मिलेगी गर्मी से राहत?
मैदानी इलाकों की तरह पहाड़ी इलाके भी गर्मी से दिन में तप रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने कल यानी 27 जून को हिमाचल प्रदेश के शिमला, सोलन, बिलासपुर, मंडी, कुल्लू, ऊना, किन्नौर और कांगड़ा में मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में तूफानी हवाओं के चलने की भी संभावना जताई है। वहीं उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, अल्मोड़ा, हरिद्वार, ऋषिकेश, टिहरी गढ़वाल, उधम सिंह नगर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ में कल यानी 27 जून को तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। कल दिन से ही कुछ इलाकों में हल्की बरसात देखने को मिल सकती है। उधमपुर, कटरा में भी दोपहर के बाद से मौसम हल्का बिगड़ सकता है।

मध्य प्रदेश-राजस्थान में मौसम रहेगा सुहावना
मध्य प्रदेश में कल यानी 27 जून को मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, रागगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं धूप से धधक रहे राजस्थान में भी कल मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार कल राजस्थान के कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

कटहल  की खेती खत्म हो जाएगी सब्जी की टेंशन और मिलेगा मोटा दाम

कटहल  की खेती : अगर आपके फार्म हाउस में थोड़ी भी खाली जमीन है. तो कटहल का पौधा लगाना एक...
खेती-बाड़ी 
कटहल  की खेती खत्म हो जाएगी सब्जी की टेंशन और मिलेगा मोटा दाम

तेरहवीं के एक दिन बाद घर लौटा बेटा रोने लगी मां

कौशांबी:गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली में  चौंकाने वाला मामला सामने आया। 11 दिन पहले जिस गिरधर सिंह बिष्ट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
तेरहवीं के एक दिन बाद घर लौटा बेटा रोने लगी मां

हाइड्रोजन ट्रेन का फाइनल हाई-स्पीड ट्रायल दिल्ली-जींद सेक्शन पर हुआ

हाइड्रोजन ट्रेन :आज देश की पहली हाइड्रोजन  ट्रेन का फाइनल हाई-स्पीड ट्रायल किया गया। हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल दिल्ली और...
राष्ट्रीय 
हाइड्रोजन ट्रेन का फाइनल हाई-स्पीड ट्रायल दिल्ली-जींद सेक्शन पर हुआ

जानिए  हंस या बतख की जोड़ी रिश्तों और प्यार पर इसका असर

  हंस या बतख का जोड़ा: घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा के लिए लोग कई तरह के वास्तु और प्रेम...
धर्म-आध्यात्म  विचार मित्र 
जानिए  हंस या बतख की जोड़ी रिश्तों और प्यार पर इसका असर

वेलकम टू द जंगल ने तोड़ दिया कमाई का बड़ा रिकॉर्ड

वेलकम टू द जंगल : बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित मल्टी-स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' आखिरकार सिनेमाघरों...
मनोरंजन 
वेलकम टू द जंगल ने तोड़ दिया कमाई का बड़ा रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश

तेरहवीं के एक दिन बाद घर लौटा बेटा रोने लगी मां

कौशांबी:गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली में  चौंकाने वाला मामला सामने आया। 11 दिन पहले जिस गिरधर सिंह बिष्ट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
तेरहवीं के एक दिन बाद घर लौटा बेटा रोने लगी मां

बिजली की बढ़ती मांग पर कर्मचारियों की भारी कमी, बिजली संकट पर प्रभाव: समिति

हटाए गए संविदा कर्मियों को तत्काल बहाल किया जाए, उत्पीड़न की कार्यवाहियां समाप्त हों तथा रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती...
उत्तर प्रदेश 
बिजली की बढ़ती मांग पर कर्मचारियों की भारी कमी, बिजली संकट पर प्रभाव: समिति

सड़क सुरक्षा में लगा इंटरसेप्टर, बीच रास्ते ढो रहा सवारियां!

योगी सरकार सड़क सुरक्षा के बाबत कई करोड़ के फंड इस बाबत कर चुकी जारी
उत्तर प्रदेश 
सड़क सुरक्षा में लगा इंटरसेप्टर, बीच रास्ते ढो रहा सवारियां!

जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, मड़ियांव में निकला मोहर्रम का जुलूस

लखनऊ। मोहर्रम के 10वें दिन हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की कर्बला में शहादत की याद में जुलूस निकाला...
उत्तर प्रदेश 
जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, मड़ियांव में निकला मोहर्रम का जुलूस