बेकाबू ट्रक की टक्कर से बच्ची की मौत, पिता घायल
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में करछना थाना क्षेत्र के कोआपरेटिव बैंक के पास शनिवार रात ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार एक बच्ची की मौत हो गई। हादसे में बच्ची का पिता घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि हादसे में करछना थाना क्षेत्र केपचदेवरा (मोगलहा) निवासी रोशनी(10) पुत्री विजय पटेल उर्फ कलंदर, की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में विजय पटेल घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची करछना थाने की पुलिस टीम शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि करछना थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवती की मृत्यु हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा हाईवा और उसके चालक के संबंध में जांच जारी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
