आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में मौसम ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

भारत और आयरलैंड : भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेलफास्ट के स्टेडियम में 28 जून को खेला जाएगा। टीम इंडिया से सभी को इस सीरीज में क्लीन स्वीप की उम्मीद थी, लेकिन मेजबान आयरलैंड ने 26 जून को खेले गए पहले मैच में सभी को चौंकाते हुए टीम इंडिया को 34 रनों से मात देने के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अब भारतीय टीम के पास सीरीज को जीतने का मौका तो नहीं है लेकिन उनके पास इसे बराबरी पर खत्म करने का मौका जरूर बचा है। हालांकि बेलफास्ट में दूसरे टी20 मैच के मौसम ने टीम इंडिया की टेंशन को जरूर बढ़ा दिया है, जिसमें बारिश होने की संभावना को जताया गया है।

मैच शुरू होने के समय 50 फीसदी से अधिक बारिश की संभावना
बेलफास्ट के स्टेडियम में भारत और आयरलैंड के बीच 28 जून को होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले के दौरान मौसम को लेकर बात की जाए तो ये मैच वहां के स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:30 पर होगा। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार बेलफास्ट में दोपहर 12 बजे से लेकर 2 बजे तक 50 से फीसदी से अधिक बारिश की संभावना को जताया गया है। ऐसे में मुकाबला या तो देर से शुरू हो सकता है या फिर खेल के बीच में रुकावट भी देखने को मिल सकती है। वहीं ज्यादा बारिश होने पर मैदान को कितनी जल्दी खेलने के लिए तैयार किया जा पाएगा इसको लेकर भी काफी कुछ निर्भर करने वाला कि मैच कितनी जल्दी शुरू हो सकता है। ऐसे में बेलफास्ट के मौसम ने टीम इंडिया की टेंशन को दूसरे टी20 मैच से पहले जरूर बढ़ा दिया है।

भारत की परमाणु शक्ति से घबराया पाकिस्तान ये खबर भी पढ़े : भारत की परमाणु शक्ति से घबराया पाकिस्तान

वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने की उम्मीद
आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा कारण बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन रहा। अभिषेक शर्मा को छोड़कर अन्य कोई भी खिलाड़ी उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो सका था। ऐसे में अब दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव तय माने जा रहे हैं जिसमें 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जिनके इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार सभी फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं उनको इस मैच में मौका मिलने की उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को प्रसिद्ध कृष्णा की जगह पर मौका मिल सकता है।

 लियोनल मेसी फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी ये खबर भी पढ़े :  लियोनल मेसी फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर करें 5 मंत्रों का जप

ज्येष्ठ पूर्णिमा : ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत 29 जून 2026 को रखा जाएगा। इस दिन को धार्मिक क्रियाकलापों के लिए...
धर्म-आध्यात्म 
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर करें 5 मंत्रों का जप

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का होने वाला है तलाक

लॉक अप : नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' का पहला एपिसोड आज टेलीकास्ट हुआ और शो...
मनोरंजन 
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का होने वाला है तलाक

  मुंबई में मुहर्रम जुलूस में लोगों को जहरीले कैप्सूल बेचने वाला फैयाज गिरफ्तार

मुंबई  : अगर मुहर्रम के जुलूस में मुंबई पुलिस सतर्क ना होती, तो हजारों लोगों की जान खतरे में पड़...
राज्य  महाराष्ट्र 
  मुंबई में मुहर्रम जुलूस में लोगों को जहरीले कैप्सूल बेचने वाला फैयाज गिरफ्तार

नाश्ते में बनाकर खाएं कॉन्टिनेंटल पराठा

कॉन्टिनेंटल पराठा : रोजाना वही नाश्ता खाते हुए बोर हो चुके हो तो एक बार कॉन्टिनेंटल पराठा बनाकर जरूर खाएं।...
खाना पकाना 
नाश्ते में बनाकर खाएं कॉन्टिनेंटल पराठा

चुकंदर में मौजूद तत्व त्वचा के सुधारते ब्लड सर्कुलेशन 

चुकंदर :चुकंदर में मौजूद तत्व त्वचा के ब्लड सर्कुलेशन को सुधारते हैं। इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा को एक...
लाइफस्टाइल 
चुकंदर में मौजूद तत्व त्वचा के सुधारते ब्लड सर्कुलेशन 

उत्तर प्रदेश

तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

कौशाम्बी। जिले के सिराथू तहसील के ग्राम सभा थोन में तालाब की भूमि पर कथित अवैध निर्माण को लेकर ग्रामीणों...
उत्तर प्रदेश 
तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

दवा प्रतिनिधियों की निजता के हनन और गैर-जरूरी मॉनिटरिंग पर रोक लगाने के लिए UPMSRA ने IMA सचिव को सौंपा ज्ञापन

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (UPMSRA) अलीगढ़ इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA)...
उत्तर प्रदेश 
दवा प्रतिनिधियों की निजता के हनन और गैर-जरूरी मॉनिटरिंग पर रोक लगाने के लिए UPMSRA ने IMA सचिव को सौंपा ज्ञापन