जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली तक भूकंप के झटके

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

जम्मू-कश्मीर  : जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली तक शनिवार की शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। आम लोग भूकंप की वजह से अपने घरों से बाहर निकल आए। जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था। वहीं भूकंप की तीव्रता 6.2 दर्ज की गई है। भूकंप की गहराई 215 किमी गहराई में दर्ज की गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार की शाम 7 बजकर 4 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। 


वेनेजुएला में 900 से अधिक लोगों की मौत
हाल ही में वेनेजुएला में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे। बुधवार को दो विनाशकारी भूकंप के झटकों से भारी तबाही झेलनी पड़ी। वेनेजुएला में मरने वाले की संख्या 920 से अधिक हो गई है, जबकि 3,360 से लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। सरकार का कहना है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। इस त्रासदी के बाद वेनेजुएला में अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी जांच में कई लोगों की भूमिका जांच के दायरे में, रिपोर्ट जल्द सौंपे जाने की संभावना ये खबर भी पढ़े : राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी जांच में कई लोगों की भूमिका जांच के दायरे में, रिपोर्ट जल्द सौंपे जाने की संभावना

भारत में क्या हैं भूकंप के जोन
भूगर्भ विशेषज्ञों के अनुसार, भारत के कुल भूभाग के लगभग 59 फीसदी हिस्से को भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। वैज्ञानिकों ने भारत में भूकंप क्षेत्र को जोन-2, जोन-3, जोन-4 व जोन-5 यानी  4 भागों में विभाजित किया है। जोन-5 के इलाकों को सबसे ज्यादा संवेदनशील माना जाता है, जबकि जोन-2 कम संवेदनशील माना जाता है। हमारे देश की राजधानी दिल्ली भूकंप के जोन-4 में आती है। यहां 7 से अधिक तीव्रता के भी भूकंप आ सकते हैं जिससे बड़ी तबाही हो सकती है। भारत में हिमालय क्षेत्र और कुछ अन्य फॉल्ट लाइनों (जैसे कच्छ, पूर्वोत्तर भारत) के कारण भूकंप का खतरा अधिक है, क्योंकि भारतीय प्लेट यूरेशियन प्लेट से टकरा रही है।

अलीगंज अग्निकांड में 15 लोगों की मौत दम घुटने से हुई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा ये खबर भी पढ़े : अलीगंज अग्निकांड में 15 लोगों की मौत दम घुटने से हुई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता
भूकंप की तीव्रता को रिक्टर स्केल के जरिए मापा जाता है। रिक्टर स्केल पर 4 से 4.9 तीव्रता के भूकंप में घर में रखा सामान अपनी जगह से नीचे गिर सकता है। 5 से 5.9 तीव्रता के भूकंप में भारी सामान और फर्नीचर भी हिल सकता है। 6 से 6.9 में इमारत का बेस दरक सकता है। 7 से 7.9 में इमारतें गिर जाती हैं। 8 से 8.9 में सुनामी का खतरा होता है और ज्यादा तबाही मचती है। 9 या ज्यादा में सबसे भीषण तबाही होती है।

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव, द्रमुक को झटका, अलग हुई एमडीएमके ये खबर भी पढ़े : तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव, द्रमुक को झटका, अलग हुई एमडीएमके

क्यों आते हैं भूकंप?
हाल के दिनों में देश-दुनिया के कई इलाकों में भूकंप की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हमारी धरती के भीतर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स लगातार अपने स्थान पर घूमते रहती हैं। हालांकि, कभी-कभी इनमें टकराव या घर्षण भी होता है। इसी कारण धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती हैं। इसका सबसे ज्यादा नुकसान आम जनजीवन को उठाना पड़ता है। भूकंप से मकानें गिर जाती हैं, जिसमें दबकर हजारों लोगों की मौत हो जाती है।

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर पर हमला, खाड़ी क्षेत्र में फिर तनाव

लंदन/दुबई । होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक तेल टैंकर पर हमले की घटना के बाद खाड़ी क्षेत्र में एक...
अंतर्राष्ट्रीय 
होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर पर हमला, खाड़ी क्षेत्र में फिर तनाव

बाराबंकी के हैदरगढ़ में निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग भरभराकर गिरी, सात मजदूर दबे

बाराबंकी। शनिवार शाम को हैदरगढ़ क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग अचानक गिरने से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी के हैदरगढ़ में निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग भरभराकर गिरी, सात मजदूर दबे

सिंघाड़े की खेती मामूली खर्च और बिना किसी झंझट के बंपर रिटर्न

सिंघाड़े की खेती: अगर आपके पास तालाब या ऐसा खेत है जहां अक्सर पानी भरा रहता है. तो सिंघाड़े की...
खेती-बाड़ी 
सिंघाड़े की खेती मामूली खर्च और बिना किसी झंझट के बंपर रिटर्न

इंदौरः चर्चित भावना नगर ऑनर किलिंग मामले में 6 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के 8 साल पुराने चर्चित भावना नगर ऑनर किलिंग मामले में इंदौर की विशेष...
राज्य  मध्य प्रदेश 
इंदौरः चर्चित भावना नगर ऑनर किलिंग मामले में 6 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

महिला जर्मनी से 15 साल बाद भारत लौटना कैसा लगता है?

भारतीय महिला : जर्मनी में 15 साल से अधिक समय बिताने के बाद हाल ही में पुणे लौटी एक महिला...
नारी व बाल जगत 
महिला जर्मनी से 15 साल बाद भारत लौटना कैसा लगता है?

उत्तर प्रदेश

बाराबंकी के हैदरगढ़ में निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग भरभराकर गिरी, सात मजदूर दबे

बाराबंकी। शनिवार शाम को हैदरगढ़ क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग अचानक गिरने से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी के हैदरगढ़ में निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग भरभराकर गिरी, सात मजदूर दबे

जौनपुर में फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, 14 से अधिक दमकल गाडियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में शहर कोतवाली क्षेत्र के जोगियापुर मोहल्ले स्थित प्रेम गाढ़ा भंडार में शनिवार शाम भीषण आग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, 14 से अधिक दमकल गाडियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

 निवेश करने के लिए यूपी में 75,000 एकड़ जमीन: योगी

लखनऊ  : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  देश-विदेश के निवेशकों को राज्य में निवेश करने के लिए आमंत्रित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 निवेश करने के लिए यूपी में 75,000 एकड़ जमीन: योगी

बेकाबू ट्रक की टक्कर से बच्ची की मौत, पिता घायल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में करछना थाना क्षेत्र के कोआपरेटिव बैंक के पास शनिवार रात ट्रक की टक्कर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बेकाबू ट्रक की टक्कर से बच्ची की मौत, पिता घायल