गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का होने वाला है तलाक

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

लॉक अप : नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' का पहला एपिसोड आज टेलीकास्ट हुआ और शो में एंट्री करते ही कंटेस्टेंट्स ने हैरान करने वाले खुलासे किए। इंट्रोडक्शन के दौरान बताया गया कि आकांक्षा चमोला की सेल-मेट्स श्रेया कालरा और श्रेष्ठा अय्यर हैं। इसी बीच उनसे अपने बारे में एक ऐसा राज बताने को कहा गया, जो बाकी किसी कंटेस्टेंट को नहीं पता था। फिर एक ऐसा खुलासा हुआ, जिसने सभी को हैरान कर दिया और राज जानने के बाद जेलर फराह खान और रितेश देशमुख भी हैरान रह गए।

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का हो रहा तलाक
आकांक्षा चमोला ने 'एक्सपोज कार्ड' चुना और बताया कि वह और गौरव तलाक ले रहे हैं। साथ ही, वे पिछले एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि गौरव खन्ना के 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया' सीजन 1 और बाद में 'बिग बॉस 19' जीतने के दौरान आकांक्षा चमोला उनके साथ नजर आई थीं। अब एक्ट्रेस ने यह खुलासा कर डिवोर्स रूमर्स को सच बताया है।

'प्रहार' की रिलीज डेट में बदलाव, अब नई तारीख पर आएगी फिल्म ये खबर भी पढ़े : 'प्रहार' की रिलीज डेट में बदलाव, अब नई तारीख पर आएगी फिल्म

आकांक्षा चमोला-गौरव खन्ना के तलाक की वजह
आकांक्षा चमोला ने 'रिवील कार्ड' उठाया और गौरव खन्ना से अपने तलाक का ऐलान किया। उन्होंने यह भी इशारा किया कि अलग होने का फैसला उन्होंने 'बिग बॉस' के समय लिया था। इस बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा:

'तो मैं और गौरव तलाक ले रहे हैं। हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। यह बात पब्लिक नहीं हुई थी, लेकिन हां... अब हम पिछले साल से ही इस बारे में सोच रहे थे। हमारे बीच रिश्ते खराब नहीं हैं, हम एक-दूसरे से बात करते हैं, लेकिन हमें लगता है कि पार्टनर के तौर पर हम एक-दूसरे के लिए सही नहीं हैं, क्योंकि हम दोनों का भविष्य को लेकर नजरिया अलग है। हमारे बीच कोई कड़वाहट नहीं है।'

गौरव-आकांक्षा ने तलाक से पहले शादी को दिया था दूसरा मौका
टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने इस दौरान यह भी बताया कि तलाक की अर्जी डालने से पहले उन्होंने अपने परिवार के कहने पर अपनी शादी को दूसरा मौका भी दिया है। इस बारे में भावुक होते हुए, उन्होंने कहा:

'उनके और मेरे माता-पिता ने सुझाव दिया था कि हमें अलग रहकर एक-दूसरे को समझने की कोशिश करनी चाहिए। उन्हें लगा कि अगर हम बात करेंगे और पब्लिक इवेंट्स में साथ जाएंगे तो शायद रिश्ते में फिर से जान आ जाए, लेकिन अब शादीशुदा जोड़े वाली कोई फीलिंग नहीं बची है। यह खबर हमारे परिवारों के लिए भी नई होगी।'

लॉक अप सीजन 2 ओटीटी पर कहां देखें
'लॉक अप: सच या सजा' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है, जिसका नया एपिसोड हर हफ्ते शनिवार से बुधवार रात 8 बजे देखने को मिलेगा। लॉक अप सीजन 2 में 15 कंटेस्टेंट हैं, जिसमें सुनीता आहूजा, पामेला सेरेना, शिवांगी जोशी, सूफी मोतीवाला, श्रेया कालरा, रियाज़ अली, श्रेष्ठा अय्यर, धीरज धूपर, राम कपूर, योगेश रावत, आकांक्षा चौधरी, हर्षद चोपड़ा, वरुण यादव, आकांक्षा चमोला और माधुरी जैन ग्रोवर का नाम शामिल है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

नागपंचमी पर उज्जैन में बेकाबू भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी

दर्शन की होड़ में बढ़ा भीड़ का दबाव, हरसिद्धि मंदिर के पास मची अफरा-तफरी उज्जैन। सावन के तीसरे सोमवार और...
मध्य प्रदेश 
नागपंचमी पर उज्जैन में बेकाबू भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आईडी धमाका, हमले में दो की मौत

क्वेटा। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुए आईईडी धमाके में दो लोगों की मौत हो गई। धमाका एक वाहन में हुआ।...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आईडी धमाका, हमले में दो की मौत

कोटेदारों का बढ़ा सम्मान, अब मिली अन्नपूर्णा केंद्र संचालक की पहचान

देवरिया। उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में 30 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा के साथ ही जिलेभर के कोटेदारों में खुशी...
उत्तर प्रदेश 
 कोटेदारों का बढ़ा सम्मान, अब मिली अन्नपूर्णा केंद्र संचालक की पहचान

पूर्व जिला पंचायत सदस्य कामिल शेख का निधन, मदनपुर में शोक की लहर

  देवरिया। जनपद के मदनपुर नगर पंचायत की सियासत में लंबे समय तक अपनी मजबूत पहचान रखने वाले वरिष्ठ नेता एवं...
उत्तर प्रदेश 
   पूर्व जिला पंचायत सदस्य कामिल शेख का निधन, मदनपुर में शोक की लहर

कांगो में इबोला की दस्तक, हजारों लोगों की जान पर संकट

डब्ल्यूएचओ की चेतावनी, देश के कई प्रांत में फैल सकता संक्रमण किन्शासा। इबोला अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी)...
अंतर्राष्ट्रीय 
कांगो में इबोला की दस्तक, हजारों लोगों की जान पर संकट

उत्तर प्रदेश

कोटेदारों का बढ़ा सम्मान, अब मिली अन्नपूर्णा केंद्र संचालक की पहचान

देवरिया। उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में 30 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा के साथ ही जिलेभर के कोटेदारों में खुशी...
उत्तर प्रदेश 
 कोटेदारों का बढ़ा सम्मान, अब मिली अन्नपूर्णा केंद्र संचालक की पहचान

पूर्व जिला पंचायत सदस्य कामिल शेख का निधन, मदनपुर में शोक की लहर

  देवरिया। जनपद के मदनपुर नगर पंचायत की सियासत में लंबे समय तक अपनी मजबूत पहचान रखने वाले वरिष्ठ नेता एवं...
उत्तर प्रदेश 
   पूर्व जिला पंचायत सदस्य कामिल शेख का निधन, मदनपुर में शोक की लहर

दिव्यांगजनों के लिए तहसीलवार लगेंगे कल्याणकारी शिविर

देवरिया। दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान कराने के लिए जिले की...
उत्तर प्रदेश 
   दिव्यांगजनों के लिए तहसीलवार लगेंगे कल्याणकारी शिविर

IPS अधिकारी की मां की मौत का रहस्य गहराया, जेवर गायब होने पर उठे सवाल

अंबेडकरनगर में पैतृक घर में मिली थी 94 वर्षीय इंद्रावती की लाश, विसरा सुरक्षित, हृदय की हिस्टोपैथोलॉजी जांच से खुलेगा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
IPS अधिकारी की मां की मौत का रहस्य गहराया, जेवर गायब होने पर उठे सवाल