नाश्ते में बनाकर खाएं कॉन्टिनेंटल पराठा

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

कॉन्टिनेंटल पराठा : रोजाना वही नाश्ता खाते हुए बोर हो चुके हो तो एक बार कॉन्टिनेंटल पराठा बनाकर जरूर खाएं। ये पराठा आलू, प्याज, पनीर और गोभी के पराठे से कहीं ज्यादा टेस्टी लगता है। बच्चों को इस पराठे का स्वाद बहुत पसंद आएगा। टिफिन में देने और बच्चों को सब्जी खिलाने के लिए ये पराठा अच्छा विकल्प है। इस पराठे को हरी मिर्च के अचार के साथ खाएंगे तो मजा आ जाएगा।

कॉन्टिनेंटल पराठा रेसिपी
पहला स्टेप- पराठा बनाने के लिए गेहूं का आटा लें, इसमें थोड़ा नमक और 1 चम्मच तेल मिलाएं। पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें। आटे को शुरू में नीट न करें इसके ऊपर आधा चम्मच तेल लगाकर इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।

शाम की चाय का वक्त हो और साथ में गरमा-गरम पकौड़े मिल जाएं, तो? ये खबर भी पढ़े : शाम की चाय का वक्त हो और साथ में गरमा-गरम पकौड़े मिल जाएं, तो?

दूसरा स्टेप- अब 1 प्याज को छीलकर बारीक काट लें, इसके साथ ही हरी मिर्च, थोड़ी शिमला मिर्च बारीक काट लें। थोड़े फ्रोजन कॉर्न को गर्म पानी में डालकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। पानी निचोड़कर निकाल लें और कॉर्न को हल्का चॉप करके मिलाएं। 

कटहल की सब्जी में किन मसालों का इस्तेमाल किया जाता है?  ये खबर भी पढ़े : कटहल की सब्जी में किन मसालों का इस्तेमाल किया जाता है? 

तीसरा स्टेप- इसके साथ ही बाउल में थोड़ा पनीर कद्दूकस कर लें। इसमें थोड़ा चीज कद्दूकस करके मिलाएं। अब जो सारी सब्जियां काटी हैं उन्हें भी पनीर और चीज में मिला लें। मिक्स हर्ब्स डालें और साथ में पेरी-पेरी मसाला डालें। थोड़ी काली मिर्च डालें और स्टफिंग तैयार है।

क्या आपने खाई है लखनऊ की मशहूर किमामी सेवइयां? ये खबर भी पढ़े : क्या आपने खाई है लखनऊ की मशहूर किमामी सेवइयां?

चौथा स्टेप- अब आटे को हाथ से गूंथते हुए सेट करें। इससे लोई तोड़ें और उसे हाथ से कटोरी जैसी शेप बना लें। आप चाहें तो चकला बेलन से बेलकर भी थोड़ा बढ़ा सकते हैं। तैयार स्टफिंग अच्छी तरह से भर दें और बंद कर दें। चकला पर थोड़ा सूखा आटा डालें और हल्के हाथ से बेलन की मदद से पराठा बेल लें।

पांचवां स्टेप- तवे को गर्म करें और इस पर थोड़ा ऑयल लगा दें और उसे टिशू पेपर से साफ कर दें। इससे पहला पराठा तवे पर चिपकेगा नहीं। अब तवे पर पराठा डालें और दोनों ओर से घी लगाकर इसे गोल्डन रंग आने और करारा होने तक सेंक लें। तैयार है कॉन्टिनेंटल पराठा।

आप इसे हरी मिर्च के अचार के साथ खाएं। बच्चों को पराठा दे रहे हैं तो सॉस या हरी चटनी के साथ दे सकते हैं। गर्मागरम कॉन्टिनेंटल पराठा खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

मेरिका ने ईरान पर लगातार दूसरे दिन बरसाए बम, बहरीन और कुवैत में हवाई हमले के सायरन बजे

तेहरान/वाशिंगटन/बेरूत। चंद दिनों की शांति के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक कमर्शियल जहाज पर ड्रोन हमले के बाद अमेरिका...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
मेरिका ने ईरान पर लगातार दूसरे दिन बरसाए बम, बहरीन और कुवैत में हवाई हमले के सायरन बजे

होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर पर हमला, खाड़ी क्षेत्र में फिर तनाव

लंदन/दुबई । होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक तेल टैंकर पर हमले की घटना के बाद खाड़ी क्षेत्र में एक...
अंतर्राष्ट्रीय 
होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर पर हमला, खाड़ी क्षेत्र में फिर तनाव

बाराबंकी के हैदरगढ़ में निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग भरभराकर गिरी, सात मजदूर दबे

बाराबंकी। शनिवार शाम को हैदरगढ़ क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग अचानक गिरने से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी के हैदरगढ़ में निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग भरभराकर गिरी, सात मजदूर दबे

सिंघाड़े की खेती मामूली खर्च और बिना किसी झंझट के बंपर रिटर्न

सिंघाड़े की खेती: अगर आपके पास तालाब या ऐसा खेत है जहां अक्सर पानी भरा रहता है. तो सिंघाड़े की...
खेती-बाड़ी 
सिंघाड़े की खेती मामूली खर्च और बिना किसी झंझट के बंपर रिटर्न

इंदौरः चर्चित भावना नगर ऑनर किलिंग मामले में 6 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के 8 साल पुराने चर्चित भावना नगर ऑनर किलिंग मामले में इंदौर की विशेष...
राज्य  मध्य प्रदेश 
इंदौरः चर्चित भावना नगर ऑनर किलिंग मामले में 6 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

उत्तर प्रदेश

बाराबंकी के हैदरगढ़ में निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग भरभराकर गिरी, सात मजदूर दबे

बाराबंकी। शनिवार शाम को हैदरगढ़ क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग अचानक गिरने से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी के हैदरगढ़ में निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग भरभराकर गिरी, सात मजदूर दबे

जौनपुर में फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, 14 से अधिक दमकल गाडियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में शहर कोतवाली क्षेत्र के जोगियापुर मोहल्ले स्थित प्रेम गाढ़ा भंडार में शनिवार शाम भीषण आग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, 14 से अधिक दमकल गाडियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

 निवेश करने के लिए यूपी में 75,000 एकड़ जमीन: योगी

लखनऊ  : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  देश-विदेश के निवेशकों को राज्य में निवेश करने के लिए आमंत्रित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 निवेश करने के लिए यूपी में 75,000 एकड़ जमीन: योगी

बेकाबू ट्रक की टक्कर से बच्ची की मौत, पिता घायल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में करछना थाना क्षेत्र के कोआपरेटिव बैंक के पास शनिवार रात ट्रक की टक्कर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बेकाबू ट्रक की टक्कर से बच्ची की मौत, पिता घायल