शाम की चाय का वक्त हो और साथ में गरमा-गरम पकौड़े मिल जाएं, तो?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

मूंग दाल के पकौड़े  : मौसम सुहावना हो और शाम की गरमा-गरम चाय के साथ पकौड़े मिल जाए तो इससे अच्छा कुछ हो ही नहीं सकता। शाम की चाय के साथ ज्यादातर लोग प्याज और आलू के पकौड़े खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने मूंग दाल का पकौड़ा ट्राय किया है। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। लेकिन लोगों की शिकायत रहती है कि मूंग दाल के पकौड़े उनसे अच्छे नहीं बन पाते। अगर आपके साथ भी यही समस्या है तो घबराने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपके लिए मूंग दाल पकौड़े की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप आसानी से क्रिस्पी पकौड़े बना सकते हैं। यहां से फटाफट नोट करें रेसिपी। 

सामग्री

कैसे बनाएं सूजी आलू का स्टिक्स? ये खबर भी पढ़े : कैसे बनाएं सूजी आलू का स्टिक्स?

धुली या छिलके वाली मूंग दाल: 1 कप 
बारीक कटा प्याज: 1 मध्यम आकार का 
हरी मिर्च: 2-3 (बारीक कटी हुई)
अदरक: 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
हरा धनिया: आधा कप (बारीक कटा हुआ)
साबुत धनिया और सौंफ: 1-1 छोटा चम्मच (दरदरा कुटा हुआ)
हींग: 1 चुटकी 
लाल मिर्च पाउडर: आधा छोटा चम्मच
चाट मसाला: आधा छोटा चम्मच
नमक: स्वादानुसार
तेल: तलने के लिए
बनाने का तरीका 

स्टेप 1 - भीगी हुई मूंग दाल का पूरा पानी छान लें। अब मिक्सर में दाल, अदरक और हरी मिर्च डालकर दरदरा पीस लें। याद रखें, पीसते समय पानी का इस्तेमाल बिल्कुल न करें या जरूरत पड़ने पर सिर्फ 1 चम्मच पानी डालें। पेस्ट जितना गाढ़ा होगा, पकौड़े उतने ही क्रिस्पी बनेंगे।

स्टेप 2 - पिसे हुए मिश्रण को एक बड़े बर्तन में निकाल लें और हाथों या चम्मच की मदद से 2-3 मिनट के लिए इसे अच्छे से फेंटे। इससे दाल में हवा भर जाएगी और पकौड़े अंदर से सॉफ्ट और बाहर से एकदम कुरकुरे बनेंगे।

स्टेप 3 - अब इस मिश्रण में कुटा हुआ साबुत धनिया-सौंफ, हींग, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटा प्याज, हरा धनिया और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।

स्टेप 4 - अब कढ़ाई में तेल गर्म करें। जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए तो इसमें छोटे छोटे पकौड़े की लोई बनाकर डालें। गैस की आंच को मीडियम कर दें ताकि पकौड़े अंदर तक अच्छी तरह पक जाएं। उन्हें अलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तल लें। इसके बाद इसे निकालें और चाय के साथ इसका आनंद उठाएं। 

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

पुलिस ने 21 करोड़ साइबर ठगी मामले में मैकेनिकल इंजीनियर को किया गिरफ्तार

ग्वालियर। मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी 21.05 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में ग्वालियर राज्य साइबर जोन पुलिस...
मध्य प्रदेश 
 पुलिस ने 21 करोड़ साइबर ठगी मामले में मैकेनिकल इंजीनियर को किया गिरफ्तार

ब्रिक्स सम्मेलन 2026 : बैठक में भारत ने बढ़ाए सांस्कृतिक सहयोग के कदम

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 के तीसरे दिन शुक्रवार को केंद्रीय संस्कृति और...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ब्रिक्स सम्मेलन 2026 : बैठक में भारत ने बढ़ाए सांस्कृतिक सहयोग के कदम

मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब'

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार काे राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम...
छत्तीसगढ़ 
मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब'

विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करेगी युवा पीढ़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 'हमारा प्रदेश विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़...
मध्य प्रदेश 
विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करेगी युवा पीढ़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नेपाल: सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने सरकार से पूछा– ‘सरकार कहां है?’

काठमांडू। नेपाल के नागरिकों की रोजमर्रा की समस्याओं को उठाते हुए शुक्रवार को संसद में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी)...
अंतर्राष्ट्रीय 
 नेपाल: सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने सरकार से पूछा– ‘सरकार कहां है?’

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर