भारत की परमाणु शक्ति से घबराया पाकिस्तान

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

इस्लामाबाद :भारत ने पिछले कुछ सालों में न्यूक्लियर वॉर हेड्स की सख्या बढ़ाई है और उन्हें स्ट्रैटजिक लोकेशन्स पर तैनात भी कर दिया है। इससे पाकिस्तान में हड़कंप है। शहबाज शरीफ की सरकार पूरी दुनिया से भारत को रोकने की गुहार लगा रही है। असल में भारत ने अपने न्यूक्लियर वॉर हैड्स की संख्या को बढ़ाकर 190 तक कर दिया है और 12 एटम बमों को डिप्लॉय भी कर दिया है। दुनिया को ये जानकारी स्वीडन के स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ने दी है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) ने दुनिया भर में परमाणु हथियारों को लेकर जो वार्षिक रिपोर्ट पब्लिश की है, इसमें दावा किया गया है कि पिछले एक साल में भारत ने 10 नए एटम बम बनाए हैं।

क्यों परेशान हुआ पाकिस्तान?
दरअसल, पिछले साल भारत के पास 180 एटम बम थे जो इस साल बढ़कर 190 हो गए हैं। लेकिन पाकिस्तान की न्यूक्लियर वेपन कैपेसिटी में कोई इजाफा नहीं हुआ है। इसी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पहली बार भारत ने अपने परमाणु हथियारों को तैनात भी कर दिया है। ये रिपोर्ट सामने आने के बाद पाकिस्तान ने दुनिया के बड़े देशों से इस मामले में दख़ल देने की अपील की है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत जो एग्रेशन दिखा रहा है जितनी तेजी से एटम बम बना रहा है उससे सिर्फ पाकिस्तान को नहीं बल्कि दुनिया के दूसरे देशों को भी खतरा हो सकता है।

अमेरिका ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर लगातार 11वीं रात की बमबारी, एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय ये खबर भी पढ़े : अमेरिका ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर लगातार 11वीं रात की बमबारी, एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय

पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने क्या कहा?
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंदराबी कह रहे थे कि भारत अपनी डिफेंस की जरूरतों से ज़्यादा दूरी तक मार करने वाली मिसाइल्स बना रहा है और सिपरी की रिपोर्ट ने तो सिर्फ 12 वॉरहेड्स डेप्लॉय करने की बात कही है जबकि भारत ने इससे ज्यादा एटम बम तैनात कर रखे हैं। भारत ने न्यूक्लियर पावर से लैस पनडुब्बी भी तैनात की हैं। इससे पूरी दुनिया की शांति और स्थिरता के लिए खतरा है।

राजनाथ सिंह ने की प्रोजेक्ट कुश की शुरुआत
पाकिस्तान भारत की बढ़ती ताकत से क्यों घबरा रहा है इसकी वजह ये है कि असल में एक तरफ भारत लेटेस्ट हथियार खुद बना रहा है तो वहीं, दूसरी तरफ अपने डिफेंस सिस्टम को भी मजबूत कर रहा है। आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हैदराबाद में DRDO के प्रोजेक्ट कुश की शुरुआत की। ये 21 हजार 700 करोड़ रुपए का स्वदेशी प्रोजेक्ट है। इसके तहत, लॉन्ग रेंज के सरफेस टू एयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम का निर्माण किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट का साइंटिफिक नाम एक्सटेंडेड रेंज एयर डिफेंस सिस्टम है। ये एयर डिफेंस सिस्टम दुश्मन के फाइटर जेट्स, ड्रोन्स, क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइल्स को 400 किलोमीटर दूरी पर ही मार गिराएगा। कुश प्रोजेक्ट, भारत के मल्टी-लेयर्ड एयर डिफेंस सिस्टम, सुदर्शन चक्र का ही एक हिस्सा है जिसका एलान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से किया था। आज रक्षा मंत्री ने कहा कि जिस तरह महाभारत के युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण ने सुदर्शन चक्र से दुष्टों का नाश किया था। उसी तरह भारत का मॉडर्न एयर डिफेंस सिस्टम भी दुश्मन के हर इरादे को नाकाम करेगा और भारत के लिए अभेद्य सुरक्षा चक्र बनाएगा।

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राज्यसभा में पक्ष-विपक्ष का हंगामा

विपक्ष ने पुलिस बर्बरता पर सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ...
राष्ट्रीय 
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राज्यसभा में पक्ष-विपक्ष का हंगामा

बाघ संरक्षण में भारत ने बनाई वैश्विक पहचान; 3,682 बाघों के साथ दुनिया में अव्वल

देश के 58 टाइगर रिजर्व में फैले हैं 3,682 बाघ नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने...
राष्ट्रीय 
बाघ संरक्षण में भारत ने बनाई वैश्विक पहचान; 3,682 बाघों के साथ दुनिया में अव्वल

शराब परिवहन घोटाले में पूर्व मंत्री नागेश्वर राव को झटका, जमानत याचिका खारिज

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने आंधप्रदेश शराब परिवहन घोटाला के मामले में राज्य के पूर्व मंत्री करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव...
राष्ट्रीय 
शराब परिवहन घोटाले में पूर्व मंत्री नागेश्वर राव को झटका, जमानत याचिका खारिज

मुख्य न्यायाधीश को अपशब्द कहने वाले दो लॉ छात्रों को कोर्ट ने दी जमानत

नई दिल्ली। पिछले दिनों मुख्य न्यायाधीश को अपशब्द कहने वाले दो लॉ छात्रों को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने...
राष्ट्रीय 
मुख्य न्यायाधीश को अपशब्द कहने वाले दो लॉ छात्रों को कोर्ट ने दी जमानत

उत्तर प्रदेश

डॉ. शकील अहमद बने सपा के जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

बदायूं। समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी में डॉ. शकील अहमद को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन...
उत्तर प्रदेश 
डॉ. शकील अहमद बने सपा के जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

लखनऊ कोर्ट हिंसा मामले पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, 4 वकीलों की एंट्री पर रोक

लखनऊ। लखनऊ जिला न्यायालय परिसर में 21 जुलाई को हुई हिंसक घटना को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ कोर्ट हिंसा मामले पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, 4 वकीलों की एंट्री पर रोक

यूपी में 2982 टीजीटी शिक्षकों का अंतिम चयन परिणाम घोषित, 14 विषयों का रिजल्ट जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती विज्ञापन संख्या-01/2022 के तहत 14 विषयों के...
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में 2982 टीजीटी शिक्षकों का अंतिम चयन परिणाम घोषित, 14 विषयों का रिजल्ट जारी