एसपी ने पुलिस लाइन का निरीक्षण कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश
बस्ती - पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ यशवीर सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी लाइन की मौजूदगी में शस्त्रागार, जी0 डी0 कार्यालय, गणना कार्यालय, पुलिस कैंटीन, भोजनालय, पूर्व में बने बैरक व नवनिर्मित बैरक भवनों, डायल/कॉल- 112 कार्यालय आदि का निरीक्षण कर उनमें मूलभूत सुविधाओं को समय से पूर्ण कर साफ-सफाई एवं अभिलेखों के रख-रखाव हेतु संबंधित को आदेशित किया गया |तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा अर्दली रूम करते हुए संबंधित को आवश्यक निर्देश दिया गया | इस दौरान प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक बस्ती, पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक बस्ती व अन्य संबंधित अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहें |
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
