कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भेंट
— मछुआ समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने पर की चर्चा
लखनऊ। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल ,निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नबीन के की राजधानी लखनऊ के द्वितीय दिवस के प्रवास के दौरान शिष्टाचार भेंट की।
मुलाकात के दौरान निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संजय कुमार निषाद ने वर्ष 2019 में भारतीय जनता पार्टी के साथ हुए गठबंधन के समय सामाजिक न्याय एवं मछुआ समाज से जुड़े जिन प्रमुख मुद्दों पर सहमति बनी थी,उन्हें नितिन नबीन जी के समक्ष विस्तार से रखा। डॉ. निषाद ने कहा कि सेंसस मैनुअल, 1956 में अनुसूचित जाति की सूची में सूचीबद्ध मझवार/तुरेहा की पर्यायवाची पुकारू नाम केवट, मल्लाह, बिंद, कहार, धीवर, रैकवार, बाथम, निषाद, कश्यप, तरमाली की भर, राजभर शिल्पकार की कुम्हार, प्रजापति सहित समान परंपरागत समुदायों को भी अनुसूचित जाति की सूची में है उत्तराखंड में शिल्पकार जाति नहीं जातियों का समूह है उसी प्रकार मझवार जाति नहीं जाति का समूह है परिभाषित किया जाए, ताकि मछुआ समाज को अनुसूचित जाति का लाभ प्राप्त हो सके।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
