राम मंदिर की सुरक्षा राष्ट्रपति भवन जैसी हो, पूरी अयोध्या को बैरियर से घेरना ठीक नहीं : बृजभूषण शरण सिंह

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को अपने पैतृक आवास विश्नोहरपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान श्री राम जन्मभूमि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री आवास और संसद की तर्ज पर होनी चाहिए, लेकिन पूरी अयोध्या को बैरियर लगाकर बंद करना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में आज भी कई स्थानों, विशेषकर रंग महल मंदिर के आगे बैरियर लगे हुए हैं। उनका आरोप था कि ये बैरियर रंग महल मंदिर को कब्जे में लेने की मंशा से लगाए गए थे। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को पहले भी उठा चुके हैं और फिलहाल मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही वह इस विषय पर विस्तार से अपनी बात रखेंगे।

मिशन शक्ति अभियान के तहत बहु-बेटी सम्मेलन का किया गया भव्य आयोजन ये खबर भी पढ़े : मिशन शक्ति अभियान के तहत बहु-बेटी सम्मेलन का किया गया भव्य आयोजन

पूर्व सांसद ने कहा कि वह अयोध्या की हर गली और वहां की परिस्थितियों से भलीभांति परिचित हैं तथा पिछले चार से छह वर्षों से इस संबंध में प्रशासन के समक्ष लगातार अपनी बात रखते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच लंबित होने के कारण इस समय अधिक टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

सुरक्षा व्यवस्था पर अपनी राय रखते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री आवास या संसद के आसपास सामान्य दिनों में आवाजाही पूरी तरह बंद नहीं रहती और केवल विशेष अवसरों पर सीमित समय के लिए यातायात रोका जाता है, उसी प्रकार अयोध्या में भी सुरक्षा और जनसुविधा के बीच संतुलन बनाया जाना चाहिए। उनके अनुसार सुरक्षा जरूरी है, लेकिन अनावश्यक बैरियर लगाकर पूरे शहर को प्रभावित करना उचित नहीं है।

यौन शोषण के मामले में अदालत द्वारा फैसला सुरक्षित रखे जाने के संबंध में पूछे गए सवाल पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब फैसला सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि यदि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप सही साबित होते हैं तो वह फांसी तक की सजा स्वीकार करेंगे। साथ ही उन्होंने दावा किया कि आरोप लगाने वाले घटना का समय, वर्ष, तारीख और स्थान स्पष्ट रूप से नहीं बता सके हैं। उन्होंने कहा कि मामला न्यायालय के विचाराधीन है और उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

रात में एक बजे शराब बेंचने का वीडियो वायरल,आबकारी का चला हंटर 

-अनुज्ञापी पर ठोंका गया जुर्माना 
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रात में एक बजे शराब बेंचने का वीडियो वायरल,आबकारी का चला हंटर 

पीएम मोदी ने रामविलास पासवान के योगदान को किया याद, जयंती पर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाज...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी ने रामविलास पासवान के योगदान को किया याद, जयंती पर दी श्रद्धांजलि

आम माहेत्सव में 3000 प्रजातियों का प्रदर्शन

   लखनऊ। लखनऊ के  इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में चल रहे तीन दिवसीय आम महोत्सव में 3 हजार प्रजातियों का शानदार प्रदर्शन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आम माहेत्सव में 3000 प्रजातियों का प्रदर्शन

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सियासत गरम, कांग्रेस ने भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला

नई दिल्ली। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा और राष्ट्रीय...
राष्ट्रीय 
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सियासत गरम, कांग्रेस ने भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला

कई नेताओं ने थांमा कांग्रेस का हाथ 

लखनऊ । कांग्रेस की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए रविवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय  के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कई नेताओं ने थांमा कांग्रेस का हाथ 

उत्तर प्रदेश

रात में एक बजे शराब बेंचने का वीडियो वायरल,आबकारी का चला हंटर 

-अनुज्ञापी पर ठोंका गया जुर्माना 
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रात में एक बजे शराब बेंचने का वीडियो वायरल,आबकारी का चला हंटर 

आम माहेत्सव में 3000 प्रजातियों का प्रदर्शन

   लखनऊ। लखनऊ के  इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में चल रहे तीन दिवसीय आम महोत्सव में 3 हजार प्रजातियों का शानदार प्रदर्शन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आम माहेत्सव में 3000 प्रजातियों का प्रदर्शन

कई नेताओं ने थांमा कांग्रेस का हाथ 

लखनऊ । कांग्रेस की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए रविवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय  के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कई नेताओं ने थांमा कांग्रेस का हाथ 

शादी में शामिल होने निकली महिला को मगरमच्छ ने बनाया निवाला, नदी किनारे मिला शव

बहराइच। बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। मोहकमपुरवा...
उत्तर प्रदेश 
शादी में शामिल होने निकली महिला को मगरमच्छ ने बनाया निवाला, नदी किनारे मिला शव