मिशन शक्ति अभियान के तहत बहु-बेटी सम्मेलन का किया गया भव्य आयोजन

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो अभियान एवं महिलाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता के संबंध में दिए गए निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन में जनपद के सभी सर्किलों के क्षेत्राधिकारीगण के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीम के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण के अन्तर्गत बहु-बेटी सम्मेलन एवं महिला सशक्तिकरण चौपाल का आयोजन किया गया । 
         कार्यक्रम के दौरान समस्त थानों पर नियुक्त एंटी रोमियो टीम द्वारा विभिन्न गांवो में जाकर बहु-बेटी सम्मेलन आयोजित कर जागरूक किया गया । जागरूकता कार्यक्रम 01. थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा ग्राम नवीन मण्डी, सरैया, गोला बाजार में 02. थाना दुधारा द्वारा ग्राम मटियापार सरउवा, डिहवा में 03. महिला थाना द्वारा बड़गो में, 04. थाना महुली द्वारा सुक्खीपुर में 05. थाना धनघटा द्वारा शनिचरा बाजार, रानीपुर, हरगोविन्दपुर में 06. थाना मेहंदावल पुलिस द्वारा कौलपुर, टड़वरिया में 07. थाना बखिरा द्वारा खरवनिया, लेडुआ महुआ, रसूलाबाद में, 08. थाना बेलहरकला द्वारा करदहा में, 09. थाना धर्मसिहंवा पुलिस द्वारा महादेवा नानकार, बौरव्यास, रैधरपार में महिलाओं बहु-बेटियों एवं बालिकाओं को एकत्रित कर चौपाल के माध्यम से मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान एवं शासन की विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी । 
इनमें प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि शामिल रहीं । महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों व कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया । कार्यक्रम के दौरान विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, जैसे वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि । चर्चा के दौरान गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध जैसे विषयों पर भी विस्तृत रूप से वार्ता की गई तथा उपस्थित महिलाओं को पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया ।
इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गयी और साथ ही महिलाओं से कहा गया कि वे निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएं ।
उक्त सम्मेलन का महिलाओं पर सकारत्मक प्रभाव पड़ा तथा वहां उपस्थित महिलाओं ने बताया कि इस आयोजन से घरेलू हिंसा और पति-पत्नी के विवाद को खुलकर आपस में साझा करने का अवसर मिला है तथा हमारे अंदर आत्मविश्वास बढ़ा है। अपनी प्रतिभा को बढ़ाने का अवसर मिला, हम लोग अपने प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रर्दशन करते हुए आत्मनिर्भर बनेंगे । 
*महिलाओं द्वारा बताया गया कि पुलिस के प्रति हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है इस प्रकार के कार्यक्रम हमेशा होते रहने चाहिए । जिससे हमारा मनोबल भी बढ़ता रहे और हम लोग अपने को सुरक्षित महसूस कर सकें ।*

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

रात में एक बजे शराब बेंचने का वीडियो वायरल,आबकारी का चला हंटर 

-अनुज्ञापी पर ठोंका गया जुर्माना 
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रात में एक बजे शराब बेंचने का वीडियो वायरल,आबकारी का चला हंटर 

पीएम मोदी ने रामविलास पासवान के योगदान को किया याद, जयंती पर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाज...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी ने रामविलास पासवान के योगदान को किया याद, जयंती पर दी श्रद्धांजलि

आम माहेत्सव में 3000 प्रजातियों का प्रदर्शन

   लखनऊ। लखनऊ के  इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में चल रहे तीन दिवसीय आम महोत्सव में 3 हजार प्रजातियों का शानदार प्रदर्शन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आम माहेत्सव में 3000 प्रजातियों का प्रदर्शन

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सियासत गरम, कांग्रेस ने भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला

नई दिल्ली। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा और राष्ट्रीय...
राष्ट्रीय 
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सियासत गरम, कांग्रेस ने भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला

कई नेताओं ने थांमा कांग्रेस का हाथ 

लखनऊ । कांग्रेस की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए रविवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय  के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कई नेताओं ने थांमा कांग्रेस का हाथ 

उत्तर प्रदेश

रात में एक बजे शराब बेंचने का वीडियो वायरल,आबकारी का चला हंटर 

-अनुज्ञापी पर ठोंका गया जुर्माना 
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रात में एक बजे शराब बेंचने का वीडियो वायरल,आबकारी का चला हंटर 

आम माहेत्सव में 3000 प्रजातियों का प्रदर्शन

   लखनऊ। लखनऊ के  इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में चल रहे तीन दिवसीय आम महोत्सव में 3 हजार प्रजातियों का शानदार प्रदर्शन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आम माहेत्सव में 3000 प्रजातियों का प्रदर्शन

कई नेताओं ने थांमा कांग्रेस का हाथ 

लखनऊ । कांग्रेस की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए रविवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय  के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कई नेताओं ने थांमा कांग्रेस का हाथ 

शादी में शामिल होने निकली महिला को मगरमच्छ ने बनाया निवाला, नदी किनारे मिला शव

बहराइच। बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। मोहकमपुरवा...
उत्तर प्रदेश 
शादी में शामिल होने निकली महिला को मगरमच्छ ने बनाया निवाला, नदी किनारे मिला शव