क्रूड ऑयल पाइपलाइन लीक से खेत में फैला तेल, 500 मीटर तक प्रभावित इलाका

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बाड़मेर। जिले में रविवार को केयर्न वेदांता की क्रूड ऑयल पाइपलाइन में लीकेज होने से किसान के खेत में तेल फैल गया। देखते ही देखते करीब 500 मीटर के दायरे में क्रूड ऑयल फैलने से खेत प्रभावित हो गया।

सूचना मिलते ही कंपनी के इंजीनियर और अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा एहतियात के तौर पर संबंधित पाइपलाइन की सप्लाई बंद कर दी गई। हालांकि सप्लाई बंद होने के बाद भी पाइपलाइन से रिसाव जारी रहा।

घटना बाड़मेर जिले की कपूरड़ी ग्राम पंचायत के बोथिया गांव में भाग्यम वेलपैड-12 के पास हुई। भाग्यम वेलपैड-12 से मदर वेलपैड तक बिछी पाइपलाइन में अचानक लीकेज हो गया।

राजस्थान में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 25 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 25 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी

कुछ ही देर में पास स्थित किसान दौलतराम के खेत में क्रूड ऑयल बहने लगा। किसान ने तुरंत इसकी सूचना केयर्न वेदांता के अधिकारियों को दी।

सूचना मिलते ही कंपनी ने संबंधित पाइपलाइन की सप्लाई बंद कर दी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

रिसाव को नियंत्रित करने के लिए कंपनी ने पाइपलाइन के पास जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाया, ताकि खेत में फैल रहे क्रूड ऑयल को एक स्थान पर एकत्र किया जा सके। गड्ढे में जमा हो रहे तेल को टैंकरों में भरकर हटाया जा रहा है।

फिलहाल तकनीकी टीम यह पता लगाने में जुटी है कि पाइपलाइन में लीकेज किस स्थान से हुआ और उसकी वजह क्या रही। प्रभावित किसान दौलतराम ने बताया कि पाइपलाइन से निकला क्रूड ऑयल उसके खेत में फैल गया, जिससे जमीन को नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने बताया कि परिवार के पास करीब 100 बीघा कृषि भूमि है, लेकिन जिस खेत में तेल फैला है, उसकी मिट्टी खराब हो गई है। किसान ने नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग भी उठाई है।

यह पहली बार नहीं है जब बाड़मेर में क्रूड ऑयल पाइपलाइन से रिसाव हुआ हो। इससे पहले 23 फरवरी को जिले के कवास स्थित ऐश्वर्या ऑयल फील्ड के वेलपैड-8 के पास भी पाइपलाइन लीक होने से करीब चार बीघा जमीन में क्रूड ऑयल फैल गया था। उस समय रिसाव को पूरी तरह रोकने में करीब पांच दिन लग गए थे।

कंपनी के अधिकारी और इंजीनियर मौके पर मौजूद हैं तथा पाइपलाइन की तकनीकी जांच की जा रही है। साथ ही रिसाव को पूरी तरह रोकने और प्रभावित क्षेत्र की सफाई का कार्य जारी है। प्रशासन और कंपनी की टीमें नुकसान का आकलन भी कर रही हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

रात में एक बजे शराब बेंचने का वीडियो वायरल,आबकारी का चला हंटर 

-अनुज्ञापी पर ठोंका गया जुर्माना 
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रात में एक बजे शराब बेंचने का वीडियो वायरल,आबकारी का चला हंटर 

पीएम मोदी ने रामविलास पासवान के योगदान को किया याद, जयंती पर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाज...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी ने रामविलास पासवान के योगदान को किया याद, जयंती पर दी श्रद्धांजलि

आम माहेत्सव में 3000 प्रजातियों का प्रदर्शन

   लखनऊ। लखनऊ के  इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में चल रहे तीन दिवसीय आम महोत्सव में 3 हजार प्रजातियों का शानदार प्रदर्शन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आम माहेत्सव में 3000 प्रजातियों का प्रदर्शन

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सियासत गरम, कांग्रेस ने भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला

नई दिल्ली। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा और राष्ट्रीय...
राष्ट्रीय 
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सियासत गरम, कांग्रेस ने भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला

कई नेताओं ने थांमा कांग्रेस का हाथ 

लखनऊ । कांग्रेस की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए रविवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय  के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कई नेताओं ने थांमा कांग्रेस का हाथ 

उत्तर प्रदेश

रात में एक बजे शराब बेंचने का वीडियो वायरल,आबकारी का चला हंटर 

-अनुज्ञापी पर ठोंका गया जुर्माना 
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रात में एक बजे शराब बेंचने का वीडियो वायरल,आबकारी का चला हंटर 

आम माहेत्सव में 3000 प्रजातियों का प्रदर्शन

   लखनऊ। लखनऊ के  इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में चल रहे तीन दिवसीय आम महोत्सव में 3 हजार प्रजातियों का शानदार प्रदर्शन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आम माहेत्सव में 3000 प्रजातियों का प्रदर्शन

कई नेताओं ने थांमा कांग्रेस का हाथ 

लखनऊ । कांग्रेस की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए रविवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय  के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कई नेताओं ने थांमा कांग्रेस का हाथ 

शादी में शामिल होने निकली महिला को मगरमच्छ ने बनाया निवाला, नदी किनारे मिला शव

बहराइच। बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। मोहकमपुरवा...
उत्तर प्रदेश 
शादी में शामिल होने निकली महिला को मगरमच्छ ने बनाया निवाला, नदी किनारे मिला शव