पुरानी रंजिश में घर में घुसकर महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी, गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर आज रविवार काे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम कल्याणपुर निवासी भारती शर्मा ने अकलतरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पड़ोस में रहने वाला चंद्रकांत शर्मा उर्फ छोटू (39 वर्ष), जो रिश्ते में उनका भतीजा लगता है, लंबे समय से पुरानी रंजिश रखता है।

शिकायत में बताया गया कि आरोपित ने पहले भी 16 मार्च 2026 को उनके साथ गाली-गलौज की थी, जिसके संबंध में थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

इसी पुराने विवाद को लेकर 29 जून 2026 की सुबह करीब 9:45 बजे आरोपित दोबारा उनके घर के सामने पहुंचा और पीड़िता तथा उनके परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपित जबरन घर के अंदर घुस गया और जान से मारने की धमकी देते हुए महिला के साथ मारपीट की।

शिकायत मिलने के बाद अकलतरा थाना पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 380/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3) और 333 के तहत मामला पंजीबद्ध किया।

छत्तीसगढ़ में ISI स्लीपर सेल का भंडाफोड़, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में ISI स्लीपर सेल का भंडाफोड़, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने ग्राम कल्याणपुर में दबिश देकर आरोपित चंद्रकांत शर्मा उर्फ छोटू को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपित ने पुरानी एफआईआर की रंजिश के चलते घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की बात स्वीकार की।

इसके बाद पुलिस ने विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, प्रधान आरक्षक सुधीर साहू एवं अकलतरा थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था भंग करने और महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गगनयान मिशन की तैयारी में बड़ी उपलब्धि, इसरो ने सॉल्व रॉकेट का किया सफल परीक्षण

चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने देश के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान की तैयारियों में एक और अहम...
राष्ट्रीय 
गगनयान मिशन की तैयारी में बड़ी उपलब्धि, इसरो ने सॉल्व रॉकेट का किया सफल परीक्षण

शादी में शामिल होने निकली महिला को मगरमच्छ ने बनाया निवाला, नदी किनारे मिला शव

बहराइच। बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। मोहकमपुरवा...
उत्तर प्रदेश 
शादी में शामिल होने निकली महिला को मगरमच्छ ने बनाया निवाला, नदी किनारे मिला शव

यूपी की ये जगहें कहलाती हैं 'मिनी स्विट्जरलैंड', वीकेंड ट्रिप के लिए हैं बेस्ट

अगर कम बजट हो और कम समय तो भी आप पहाड़ी इलाकों का लुफ्त उठा सकते हैं, तो उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
यूपी की ये जगहें कहलाती हैं 'मिनी स्विट्जरलैंड', वीकेंड ट्रिप के लिए हैं बेस्ट

थाना महुली में फिट पुलिस–सशक्त पुलिस की भावना के साथ व्यायाम

संत कबीर नगर, आज  पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में थाना महुली पर समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों...
उत्तर प्रदेश 
थाना महुली में फिट पुलिस–सशक्त पुलिस की भावना के साथ व्यायाम

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को थाना बखिरा पुलिस द्वारा करायी गई ₹4,265 की धनराशि वापस

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में संचालित क्रैक साइबर क्राइम अभियान के अंतर्गत साइबर...