कार खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! टाटा सिएरा पर कंपनी दे रही शानदार ऑफर
टाटा मोटर्स ने अपने ग्राहको के लिए नई टाटा सिएरा पर आकर्षक ऑफर पेश किया है। कंपनी डीजल वेरिएंट खरीदने वाले मौजूदा टाटा ग्राहकों को 25,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस दे रही है। यानी जिन लोगों के पास पहले से टाटा की कोई कार है, वे इस बोनस का लाभ उठाकर नई सिएरा को कम कीमत में खरीद सकते हैं।
टाटा सिएरा की एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू होकर 21.29 लाख रुपये तक जाती है। यह मिड-साइज SUV सेगमेंट की गाड़ी है, जिसका मुकाबला मारुति ग्रैंड विटारा, होंडा एलिवेट, किआ सेल्टोस और हुंडई क्रेटा जैसी लोकप्रिय SUVs से होता है। लॉन्च के बाद से सिएरा को ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और इसकी बिक्री में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। हाल ही में कंपनी ने इसका इलेक्ट्रिक वर्जन (सिएरा EV) भी लॉन्च किया है। अब पेट्रोल और डीजल मॉडल की बिक्री को और बढ़ावा देने के लिए यह लॉयल्टी ऑफर शुरू किया गया है।
अगर इंजन विकल्पों की बात करें तो नई टाटा सिएरा तीन पावरट्रेन के साथ उपलब्ध है। इसमें 1.5-लीटर GDi टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 158 बीएचपी की पावर और 255 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। यह इंजन 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है।
दूसरा विकल्प 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का है, जो 105 बीएचपी की पावर और 145 एनएम का टॉर्क देता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। वहीं, तीसरा 1.5-लीटर डीजल इंजन 116 बीएचपी की पावर और 260 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन भी 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के विकल्प के साथ उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
