हर बुधवार को होगी भूमि से जुड़े वादों की सुनवाई

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राजस्व परिषद ने भूमि से जुड़े मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का  निर्णय लिया है। अब आरक्षित , शासकीय , ग्राम सभा, नजूल, निष्क्रांत संपत्ति तथा शत्रु संपत्ति  से भूमि से संबंधित सभी वादों की सुनवाई तीन सदस्यीय विशेष पीठ करेगी।  यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
राजस्व परिषद की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा-9 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नई व्यवस्था लागू की गयी है। इसका उद्देश्य संवेदनशील मामलों के निस्तारण में पारदर्शिता, न्यायिक गुणवत्ता और एकरूपता करना है। यह व्यवस्था तत्काल लागू कर दी गई है, जिसके तहत लखनऊ एवं प्रयागराज स्थित राजस्व परिषद न्यायालयों में इन श्रेणी के लंबित और नए वाद अब विशेष रूप से गठित तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। नई व्यवस्था के अनुसार आरक्षित श्रेणी की भूमि, शासकीय भूमि, ग्राम सभा, नजूल, निष्क्रांत संपत्ति तथा शत्रु संपत्ति से जुड़े मामलों की सुनवाई अब परिषद की एकल पीठ अथवा सर्किट कोर्ट द्वारा नहीं की जाएगी।

इन मामलों पर विशेष रूप से गठित तीन सदस्यीय पीठ सामूहिक रूप से विचार करेगी। इससे महत्वपूर्ण मामलों में विभिन्न न्यायिक दृष्टिकोणों का समावेश होगा और निर्णय प्रक्रिया अधिक मजबूत, निष्पक्ष तथा न्यायसंगत बन सकेगी। उन्होंने बताया कि राजस्व परिषद ने लखनऊ और प्रयागराज न्यायालयों के लिए अलग-अलग तीन सदस्यीय विशेष पीठों का गठन किया है। इन विशेष पीठों द्वारा प्रत्येक बुधवार को नियमित रूप से इन मामलों की सुनवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को इस श्रेणी के सभी लंबित एवं नए वादों की पहचान कर उन्हें निर्धारित विशेष पीठ के समक्ष सूचीबद्ध कराने के निर्देश दियेगये है। इससे  मामलों के लंबित रहने की संभावना कम होगी। डिजिटल भू-अभिलेख, आॅनलाइन नामांतरण एवं अन्य राजस्व सेवाएं, आधुनिक तकनीकों के माध्यम से भूमि पैमाइश, पारदर्शी न्यायिक प्रक्रिया तथा सरकारी भूमि की सुरक्षा जैसे कदमों ने राजस्व व्यवस्था को अधिक उत्तरदायी बनाया है। 

महिगवां में बंद मकान का ताला तोड़ने वाला विवेक गिरफ्तार, जेवर व स्कूटी बरामद ये खबर भी पढ़े : महिगवां में बंद मकान का ताला तोड़ने वाला विवेक गिरफ्तार, जेवर व स्कूटी बरामद

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

आम महोत्सव-2026 के दूसरे दिन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तकनीकी सत्र सम्पन्न

योगी सरकार की पहल, विपणन, प्रसंस्करण और निर्यात से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर
उत्तर प्रदेश 
आम महोत्सव-2026 के दूसरे दिन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तकनीकी सत्र सम्पन्न

आम महोत्सव के दूसरे दिन बच्चों की आम खाने की प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

लखनऊ। इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर, लखनऊ में आयोजित आम प्रदर्शनी के दूसरे दिन शनिवार को बच्चों के लिए बेहद आकर्षक...
उत्तर प्रदेश 
आम महोत्सव के दूसरे दिन बच्चों की आम खाने की प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

सीएम योगी की मौजूदगी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ

शिक्षकों की सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा को मिलेगा नया आधार, सभी जिलों में होगा प्रचार-प्रसार
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी की मौजूदगी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ

प्रदेश में ‘हुनर से आत्मनिर्भरता’ महा-अभियान शुरू, ODOP को मिलेगी नई पहचान

लखनऊ। प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने तथा युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर...
उत्तर प्रदेश 
प्रदेश में ‘हुनर से आत्मनिर्भरता’ महा-अभियान शुरू, ODOP को मिलेगी नई पहचान

बेसिक लाइफ सपोर्ट पर आधारित "साथी हाथ बढ़ाना" पुस्तक का राज्यपाल ने किया विमोचन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को जनभवन में सुनील कुमार यादव, चीफ फार्मेसिस्ट, डॉ.श्यामा प्रसाद...