महिगवां में बंद मकान का ताला तोड़ने वाला विवेक गिरफ्तार, जेवर व स्कूटी बरामद

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

बख्शी का तालाब। महिगवां थाना क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी करने वाले मुख्य शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान विवेक कुमार उर्फ विक्की के रूप में हुई है, जबकि पुलिस ने उसके साथ मौजूद एक नाबालिग को भी अपनी सुरक्षा में लिया है। बदमाशों के पास से भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर, नकदी और वारदात में इस्तेमाल हुई स्कूटी बरामद की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, महिगवां क्षेत्र के एक घर में कुछ दिन पहले उस समय चोरी हुई थी जब परिवार किसी काम से बाहर गया हुआ था। शातिर चोर विवेक कुमार को परिवार के आने-जाने और घर के कमरों की पूरी अंदरूनी जानकारी पहले से थी। उसने इसी पारिवारिक निकटता का फायदा उठाकर बंद मकान को निशाना बनाया।

नितिन के लखनऊ दौरे से मजबूत हुई हिंदुत्व की डोर  ये खबर भी पढ़े : नितिन के लखनऊ दौरे से मजबूत हुई हिंदुत्व की डोर 

ताला तोड़कर अलमारी में रखे लाखों के जेवरात और नकदी साफ कर दी गई थी।चोरी करने के बाद आरोपी ने सारा कीमती सामान एक कपड़े की दुकान के अंदर छिपा दिया था। वह इन आभूषणों को औने-पौने दामों में बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा था। इसी बीच खुफिया तंत्र और फोन सर्विलांस की मदद से पुलिस को इन संदिग्धों की लोकेशन मिल गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी करके मुख्य आरोपी विवेक को दबोच लिया।

तलाशी के दौरान इनके पास से चोरी की गई चांदी की मूर्तियां, सोने के गहने और 50 हजार रुपये की नकद राशि बरामद हुई है। इसके अलावा, घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई टीवीएस एनटॉर्क स्कूटी भी जब्त कर ली गई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस गिरोह में कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं। मुख्य आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

नपा बदायूं: बकाया भुगतान से कर्मचारियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

बदायूं। नगर पालिका परिषद में शनिवार का दिन कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए ऐतिहासिक बन गया। वर्षों से लंबित डीए,...
उत्तर प्रदेश 
नपा बदायूं: बकाया भुगतान से कर्मचारियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित हुई

प्रतापगढ़। रविवार को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद प्रतापगढ़ आगमन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर...