धोखाधड़ी व झपटमारी के मामले से सम्बन्धित 04 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार

धोखाधड़ी व झपटमारी से प्राप्त 30,000 रुपये बरामद

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर,  पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा  अभयनाथ मिश्र* के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा  दिलीप सिंह* व एसओजी प्रभारी  रजनीश राय* की संयुक्त टीम द्वारा  थाना धनघटा से सम्बन्धित अभियुक्तगण नाम पता 01. आनन्द उर्फ मुकेश पाल पुत्र  रामसनेही निवासी धमनोड़ थाना ककरवई जनपद झांसी 02. गगन यादव पुत्र स्व0 श्रीराम यादव निवासी सिकरीगंज थाना सिकरींगज जनपद गोरखपुर 03. विमल पत्नी राजकुमार निवासनी बहरामपुर दक्षिणी थाना गीडा जनपद गोरखपुर 04. अनामिका निषाद पुत्री धर्मदेव निषाद निवासनी सिहापार थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर को धोखाधड़ी व झपटमारी से प्राप्त कुल 30,000 रुपये के साथ बेलहरघाट मन्दिर के पास से गिरफ्तार कर  न्यायालय रवाना किया गया है ।

घटना का संक्षिप्त विवरणः

04.07.2026 को वादी  कामता प्रसाद सिंह पुत्र  मातादीन सिंह निवासी झड़ौदा कला, बाबा हरिदास नगर, बाहरी दिल्ली द्वारा थाना धनघटा पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं गरीब लड़का लड़की की शादी करवाता हूँ, इस सिलसिले में मैं अपने पूर्व परिचित आनंद उर्फ मुकेश पाल निवासी धमनौर थाना ककवई जनपद झांसी के मोबाइल पर बात कर पूछा कि कोई लड़की हो तो बताना तो आनद उर्फ मुकेश ने बताया कि एक लड़की है जिसका नाम अनामिका निषाद है आकर देख लो इसी बात पर मैं दिनांक 02.07.2026 को उमरिया बाजार आकर आनंद उर्फ मुकेश से मिला तो मुकेश ने लड़की अनामिका की बहन विमल से मिलवाया इस पर आनंद उर्फ मुकेश ने कहा कि चलो और घर के लोगों से मिलवा देता हूं यह कहकर मुझे सभी लोग रात्रि में औराडाड नदी के किनारे बधे पर ले गए वहा पर गगन यादव मिला सभी लोग मुझसे बात कर रहे थे तभी अचानक सभी मिलकर मेरे हाथ में लिए बैग में रखा 30000रू0 अचानक झपट्टामार कर खींच कर लेकर भाग गए जब मैं कुछ समझ पाता तब तक सभी लोग वहां से भाग गए फिर मैंने 112 पर सूचना दिया और उन लोगों को ढूंढता रहा नहीं मिलने पर दिनांक 04.07.2026 को सूचना देने आया हूं ।

पुछताछ विवरण

गिरफ्तार अभियुक्तो से पूछताछ करने पर सभी ने बताया कि साहब हम चारो लोग गैंग बनाकर शादी का झांसा देकर घर दिखाने व शादी की और सारी बात करने के लिए सुनसान रास्ते पर ले जाकर पैसे से भरा बैग झपट्टा मारकर ले लेते हैं । हम लोगों का लीडर आनन्द उर्फ  मुकेश पाल है जो ग्राहक फसांकर लाता है और हम लोग घटना को अन्जाम देते हैं । आपस मे पैसे को काम के हिसाब से बांट लेते है, इसी पैसे से अपने तथा अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं ।
 
लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

रात में एक बजे शराब बेंचने का वीडियो वायरल,आबकारी का चला हंटर 

-अनुज्ञापी पर ठोंका गया जुर्माना 
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रात में एक बजे शराब बेंचने का वीडियो वायरल,आबकारी का चला हंटर 

पीएम मोदी ने रामविलास पासवान के योगदान को किया याद, जयंती पर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाज...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी ने रामविलास पासवान के योगदान को किया याद, जयंती पर दी श्रद्धांजलि

आम माहेत्सव में 3000 प्रजातियों का प्रदर्शन

   लखनऊ। लखनऊ के  इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में चल रहे तीन दिवसीय आम महोत्सव में 3 हजार प्रजातियों का शानदार प्रदर्शन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आम माहेत्सव में 3000 प्रजातियों का प्रदर्शन

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सियासत गरम, कांग्रेस ने भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला

नई दिल्ली। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा और राष्ट्रीय...
राष्ट्रीय 
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सियासत गरम, कांग्रेस ने भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला

कई नेताओं ने थांमा कांग्रेस का हाथ 

लखनऊ । कांग्रेस की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए रविवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय  के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कई नेताओं ने थांमा कांग्रेस का हाथ 

उत्तर प्रदेश

रात में एक बजे शराब बेंचने का वीडियो वायरल,आबकारी का चला हंटर 

-अनुज्ञापी पर ठोंका गया जुर्माना 
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रात में एक बजे शराब बेंचने का वीडियो वायरल,आबकारी का चला हंटर 

आम माहेत्सव में 3000 प्रजातियों का प्रदर्शन

   लखनऊ। लखनऊ के  इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में चल रहे तीन दिवसीय आम महोत्सव में 3 हजार प्रजातियों का शानदार प्रदर्शन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आम माहेत्सव में 3000 प्रजातियों का प्रदर्शन

कई नेताओं ने थांमा कांग्रेस का हाथ 

लखनऊ । कांग्रेस की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए रविवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय  के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कई नेताओं ने थांमा कांग्रेस का हाथ 

शादी में शामिल होने निकली महिला को मगरमच्छ ने बनाया निवाला, नदी किनारे मिला शव

बहराइच। बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। मोहकमपुरवा...
उत्तर प्रदेश 
शादी में शामिल होने निकली महिला को मगरमच्छ ने बनाया निवाला, नदी किनारे मिला शव