रायपुर: प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर की बावड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • धरसीवां थाना क्षेत्र के कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर परिसर में हादसा।
  • खेलते-खेलते बावड़ी में गिरने से 7 वर्षीय साक्षी साहू और 4 वर्षीय श्रवण धीवर की मौत।
  • पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।

रायपुर। रायपुर के धरसीवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुंबरगढ़ (कुंवरगढ़) में स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर परिसर की बावड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है।

यह दर्दनाक हादसा शनिवार सुबह उस वक्त हुआ जब बच्चे मंदिर परिसर के पास खेल रहे थे। मंदिर परिसर की प्राचीन बावड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई।

घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। मृतकों की पहचान साक्षी साहू (7 वर्ष) और श्रवण धीवर (4 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों बच्चे धरसींवा के कुर्रा गांव के रहने वाले थे।

धरसींवा थाना पुलिस ने बताया है कि शनिवार सुबह दोनों बच्चे खेलते-खेलते मंदिर परिसर पहुंचे थे। इसी दौरान वे प्राचीन बावड़ी के पास चले गए और अचानक उसमें गिर गए।

 तीजन बाई के निधन से भारतीय लोक संस्कृति का स्वर्णिम अध्याय इतिहास के पन्नों में दर्ज ये खबर भी पढ़े :  तीजन बाई के निधन से भारतीय लोक संस्कृति का स्वर्णिम अध्याय इतिहास के पन्नों में दर्ज

काफी देर तक जब बच्चे दिखाई नहीं दिए, तब परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन शुरू की। अंततः दोनों मासूमों के शवों को बावड़ी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

घटना की सूचना मिलते ही धरसीवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। टीआई राजेंद्र दीवान ने बताया है कि पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्राचीन बावड़ी के आसपास पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने पर चिंता जताई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

देवरिया हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को भेजी एक लाख रुपये की सहायता

नौतन हथियागढ़ हत्याकांड के पीड़ित परिवार को सपा की ओर से आर्थिक सहायता। पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने एक लाख...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को भेजी एक लाख रुपये की सहायता

16 बारातघर व स्विमिंग पूल को अंतिम नोटिस, 2.20 करोड़ रुपये बकाया, जानिए किन-किन बारातघरों को भेजा गया नोटिस 

   बदायूं। नगर पालिका परिषद बदायूं ने शहर में संचालित 16 बारातघरों एवं एक स्विमिंग पूल संचालक को बकाया जमा कराने...
उत्तर प्रदेश 
16 बारातघर व स्विमिंग पूल को अंतिम नोटिस, 2.20 करोड़ रुपये बकाया, जानिए किन-किन बारातघरों को भेजा गया नोटिस 

पीएमएफएमई योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या दो लाख के पार, 11 लाख रोजगार से मिली यह मदद

पीएमएफएमई योजना ने 20,300 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश को बढ़ावा दिया। 75 हजार से अधिक उद्यम औपचारिक अर्थव्यवस्था...
कारोबार 
पीएमएफएमई योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या दो लाख के पार, 11 लाख रोजगार से मिली यह मदद

बांग्लादेश में मानसून का कहर, बाढ़ और भूस्खलन से 44 की मौत, 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित

ढाका। बांग्लादेश में लगातार हो रही मूसलाधार मानसूनी बारिश ने व्यापक तबाही मचा दी है। बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं...
अंतर्राष्ट्रीय 