ट्रैक्टर पलटने से किशोर चालक की मौत,जांच में जुटी पुलिस
राकेश यदुवंशी
बेलरायां-खीरी,13 जून(तरूणमित्र)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत इंद्रनगर में ट्रैक्टर पलटने से एक किशोर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार इंद्रनगर निवासी हरप्रीत सिंह (15 वर्ष) ट्रैक्टर चला रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर नेपाल की ओर से खखरौला एसएसबी कैंप के पीछे स्थित बांध मार्ग से आ रहा था। इसी दौरान चालक का ट्रैक्टर से नियंत्रण हट गया, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में हरप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ये खबर भी पढ़े : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विज्ञान भारती के सातवें राष्ट्रीय अधिवेशन का किया उद्घाटनघटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये खबर भी पढ़े : प्रभारी मंत्री द्वारा अग्निशमन केंद्र सिरसी व बाबा बैजूनाथ मंदिर पर किया गया वृक्षारोपणकोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर सोनालिका कंपनी का प्रतीत हो रहा है तथा उसके संबंध में कुछ तथ्य संदिग्ध पाए गए हैं। ट्रैक्टर के नेपाल से आने की बात भी सामने आई है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
