मेडिकल कॉलेज की हॉस्पिटल विंग जल्द होगी क्रियाशील, डीएम ने कमियों पर दिखाई सख्ती

निरीक्षण कर दिए समयबद्ध हैंडओवर के निर्देश,डीएम बोले-मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

विजयपाल सिंह

लखीमपुर-खीरी,13 जून(तरूणमित्र)। जिले के बहुप्रतीक्षित मेडिकल कॉलेज की हॉस्पिटल विंग को जल्द से जल्द पूरी क्षमता के साथ संचालित करने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने मेडिकल कॉलेज परिसर पहुंचकर हॉस्पिटैलिटी ब्लॉक-ए,बी एवं सी का निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के साथ अस्पताल संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा चिन्हित कमियों की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि सभी तकनीकी एवं व्यवस्थागत खामियों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल दूर किया जाए, ताकि हॉस्पिटल विंग का हैंडओवर शीघ्र पूरा हो सके और मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलना शुरू हो।

शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया, सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने दोनों बाल अपचारियों को लिया संरक्षण में ये खबर भी पढ़े : शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया, सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने दोनों बाल अपचारियों को लिया संरक्षण में

डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार जिले में उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ मेडिकल कॉलेज परियोजना को आगे बढ़ा रही है। यह केवल एक निर्माण परियोजना नहीं बल्कि लाखों लोगों की बेहतर चिकित्सा सुविधाओं से जुड़ी जनहित की महत्वाकांक्षी योजना है।मेडिकल कॉलेज की हॉस्पिटल विंग के संचालन से जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के लाखों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। शासन की मंशानुरूप अस्पताल को जल्द क्रियाशील बनाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता स्वीकार नहीं होगा। हैंडओवर में देरी या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित एजेंसियों और अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। साथ ही कार्यदायी संस्था को सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन विद्युत महकमे से समन्वय करते हुए विद्युत कनेक्शन की कार्रवाई शीघ्र करवाई जाए।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ.संतोष गुप्ता,प्रधानाचार्य डॉ. वाणी गुप्ता,सीएमएस डॉ. आरके कोली,डॉ. एके गुप्ता, अधिशासी अभियंता अशोक कुमार,डीएसटीओ सहित निर्माण एजेंसी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाने वाली भारतीय टीम का दिल्ली स्थित इंदिरा...
खेल 
स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार

असम में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 87 लोगों की मौत....

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से अभी भी सात जिले बुरी तरह से प्रभावित हैं। प्रभावित जिलों में चराईदेव, शिवसागर, धेमाजी,...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 87 लोगों की मौत....

राजस्थान में मानसून धीमा, 7 अगस्त से फिर तेज बारिश की संभावना

जयपुर। राजस्थान में सक्रिय मानसून के प्रभाव से मंगलवार को भी अलवर, जयपुर, चूरू सहित कई जिलों में रुक-रुककर बारिश...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून धीमा, 7 अगस्त से फिर तेज बारिश की संभावना

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

राज्य सरकार ने पूरे स्वास्थ्य तंत्र को हाई अलर्ट पर रखते हुए रोकथाम और इलाज के विशेष इंतजाम किए
राष्ट्रीय  राज्य  गुजरात 
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

शराब विवाद में हिस्ट्रीशीटर की पीट -पीटकर हत्या, दो आरोपी फरार

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप...
उत्तर प्रदेश 

आश्रम में बछिया के साथ आपत्तिजनक हरकत का आरोप, महंत की शिकायत से मचा हड़कंप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अयाना थाना क्षेत्र के कुआगांव स्थित सिद्ध शनि आश्रम में एक अधेड़ पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आश्रम में बछिया के साथ आपत्तिजनक हरकत का आरोप, महंत की शिकायत से मचा हड़कंप

कसेंदा मोबाइल लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के कसेंदा में मोबाइल लूट की वारदात का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते...
उत्तर प्रदेश 
कसेंदा मोबाइल लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो दमकलकर्मियों की मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली कंपनी में सोमवार...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो दमकलकर्मियों की मौत