बिजनौर में लैब टेक्नीशियन की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर में मण्डावर थाना में शुक्रवार को गंगा नदी में डूबकर एक लैब टेक्नीशियन की मौत होंगे थी। शनिवार को मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम हाउस पर जमकर हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गुस्साए लोगों को शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मण्डावर थाना क्षेत्र के गांव मोहड़िया निवासी आशुतोष (23) जिला अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि एक दिन पूर्व शुक्रवार को वह गंगा नदी में नहाने के लिए दोस्तों के साथ गया था, जहां गहरे पानी में जाने से डूब गया।

दोस्तों ने उसे डूबता देख मदद के लिए शोर मचाया। आसपास काम कर रहे मजदूरों ने चीख-पुकार सुनकर तुरंत गंगा में छलांग लगाकर काफी मशक्कत के बाद आशुतोष को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

शनिवार को मृतक के परिजनों के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया कि आशुतोष की हत्या की गई है और पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की।

हंगामे की सूचना पर सीओ सिटी अभय पांडे और मण्डावर थानाध्यक्ष संजय तोमर भारी पुलिस बल के साथ पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। सीओ सिटी ने समझा-बुझाकर सभी को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

सीओ सिटी ने बताया कि मृतक की मां ने बेटे के साथ गए काम करने वाले चार लड़कों पर नशीली चीज खिलाकर हत्या की आशंका जताई है। मामले में जांच की जा रही है। 

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, बाल अधिकारों की रक्षा का संकल्प ये खबर भी पढ़े : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, बाल अधिकारों की रक्षा का संकल्प

डॉ लहरी राम मीणा को मिलेगा आचार्य रामचन्द्र शुक्ल आलोचना पुरस्कार सम्मान ये खबर भी पढ़े : डॉ लहरी राम मीणा को मिलेगा आचार्य रामचन्द्र शुक्ल आलोचना पुरस्कार सम्मान

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शासन की जनहितकारी योजनाओं का किया गया प्रचार-प्रसार

संत कबीर नगर, आज दिनांक 12.06.2026 को जिलाधिकारी संतकबीरनगर  आलोक कुमार* एवं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा संयुक्त...
उत्तर प्रदेश 

 आग लगने से पहले इमारत में दाखिल हुई नकाबपोश महिला, सीसीटीवी फुटेज जांच में नया मोड़

नई दिल्ली । दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में हुए दर्दनाक अग्निकांड की जांच में नया मोड़ आ गया है।...
दिल्ली 
 आग लगने से पहले इमारत में दाखिल हुई नकाबपोश महिला, सीसीटीवी फुटेज जांच में नया मोड़

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में  01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार

नर्सिंग संस्थानों में दाखिले का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थी

लखनऊ। प्रदेश के नर्सिंग संस्थानों में दाखिले का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण...

कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप...