सरकारी योजनाओं की शिकायतों के लिए शुरू हुआ ‘आपकी सरकार आपके साथ’ पोर्टल
कोलकाता। राज्य सरकार ने आम लोगों की शिकायतों और सरकारी सेवाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए ‘आपकी सरकार आपके साथ’ पोर्टल शुरू कर दिया है। इससे पहले इसी नाम से हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई थी। अब नागरिक ऑनलाइन माध्यम से भी अपनी शिकायत सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा सकेंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध इस पोर्टल में हेल्पडेस्क नंबर, ईमेल सुविधा और ‘शिकायत दर्ज करें’ का विकल्प दिया गया है। अन्नपूर्णा योजना, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं से संबंधित शिकायतें यहां दर्ज कराई जा सकती हैं।
शिकायत दर्ज करने के लिए आवेदक को सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद ओटीपी सत्यापन और कैप्चा प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सत्यापन के बाद शिकायत पंजीकरण पृष्ठ खुलेगा, जहां नाम, पता, जिला, महकमा, थाना, विधानसभा क्षेत्र और डाकघर संबंधी जानकारी भरनी होगी।
इसके साथ ही आवेदक की आयु, ईमेल पता और वैकल्पिक संपर्क नंबर भी देना होगा। शिकायत का पूरा विवरण दर्ज करने के लिए अलग बॉक्स उपलब्ध रहेगा। नागरिक अपनी शिकायत से संबंधित दस्तावेज भी अपलोड कर सकेंगे। सभी जानकारियां भरने के बाद आवेदन जमा किया जा सकेगा।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘मुख्यमंत्री को बोलें’ कार्यक्रम शुरू किया था, जिसके तहत हेल्पलाइन सेवा भी संचालित की गई थी। हालांकि उस व्यवस्था को लेकर विभिन्न स्तरों पर शिकायतें सामने आई थीं।
मुख्यमंत्री बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने लोगों तक सीधे पहुंच और शिकायत निवारण व्यवस्था को मजबूत बनाने की बात कही थी। इसी क्रम में नई पहल को ‘आपकी सरकार आपके साथ’ नाम दिया गया है।
इस महीने की शुरुआत में नवान्न सभागार से ‘आपकी सरकार आपके साथ’ हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई थी। सरकारी सेवाएं प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की बाधा या समस्या होने पर नागरिक 8282082820 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
ये खबर भी पढ़े : प्रेम संबंध के विवाद में छात्रा की मौत, परिजनों ने निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई मांगीइसके अलावा [email protected] ईमेल के माध्यम से भी शिकायत भेजी जा सकती है। अब पोर्टल शुरू होने के बाद शिकायत दर्ज कराने का एक और ऑनलाइन विकल्प लोगों को उपलब्ध हो गया है।
ये खबर भी पढ़े : तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ पूर्व परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती ने राजनीति से लिया संन्यास
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
