मदन मित्रा के खिलाफ जांच में नए खुलासे, रिश्वत लेकर अवैध नियुक्तियां करवाने का आरोप

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के चर्चित नगर निकाय भर्ती घोटाले की जांच में तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्र का नाम प्रमुखता से सामने आया है। शनिवार को उनसे जुड़े कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की है।

जांच एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार, मदन मित्र पर कामरहाटी समेत कई नगर निकायों में कथित तौर पर अयोग्य उम्मीदवारों को अवैध रूप से नौकरी दिलाने और इसके बदले नकद राशि तथा सोने के रूप में रिश्वत लेने के आरोप हैं।

जांच से जुड़े सूत्रों का दावा है कि नगर निकायों में 125 से अधिक कथित अवैध नियुक्तियों में मदन मित्र की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। आरोप है कि नौकरी दिलाने के बदले उम्मीदवारों से धन, सोना और कीमती सामान वसूले जाते थे।

शादी का कार्ड बांटने निकले पिता की सड़क हादसे में मौत, बेटा गंभीर घायल ये खबर भी पढ़े : शादी का कार्ड बांटने निकले पिता की सड़क हादसे में मौत, बेटा गंभीर घायल

हालांकि जांचकर्ताओं का मानना है कि कथित रिश्वत सीधे मदन मित्र तक नहीं पहुंचती थी, बल्कि बिचौलियों के माध्यम से उनके पास पहुंचाई जाती थी। इसी कारण कथित मध्यस्थों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

नगर निकाय भर्ती अनियमितता का मामला उस समय सामने आया था जब विद्यालय भर्ती घोटाले की जांच के दौरान कारोबारी अयन शील के ठिकानों से बड़ी संख्या में दस्तावेज, उत्तर पुस्तिकाएं और ओएमआर शीट बरामद हुई थीं। जांच एजेंसियों का आरोप है कि इन दस्तावेजों से नगर निकायों में भी कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नौकरी बेचने के संकेत मिले थे।

सूत्रों के अनुसार, जांच में यह भी देखा जा रहा है कि क्या योग्य उम्मीदवारों को दरकिनार कर धन के बदले नियुक्तियां दी गई थीं। वित्तीय लेन-देन, कथित बिचौलियों के नेटवर्क और भर्ती प्रक्रिया में प्रभावशाली व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

कोलकाता: एक करोड़ की रंगदारी मामले में TMC नेता सब्यसाची दत्ता गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : कोलकाता: एक करोड़ की रंगदारी मामले में TMC नेता सब्यसाची दत्ता गिरफ्तार

दक्षिण बंगाल में गरज-चमक के साथ बारिश, उत्तर बंगाल में भारी वर्षा का अनुमान ये खबर भी पढ़े : दक्षिण बंगाल में गरज-चमक के साथ बारिश, उत्तर बंगाल में भारी वर्षा का अनुमान

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, जांच शुरू

जोरहाट । भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का एक एएन-32 परिवहन विमान शुक्रवार को असम के जोरहाट स्थित रौरिया एयरफोर्स स्टेशन पर...
राज्य 
असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, जांच शुरू

टीएमसी कर्माध्यक्ष आइनुल हक की मौत से राजनीतिक हलचल, पुलिस जांच जारी

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी महकमा के फांसीदेवा से शनिवार एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता और सिलीगुड़ी...
पश्चिम बंगाल 
टीएमसी कर्माध्यक्ष आइनुल हक की मौत से राजनीतिक हलचल, पुलिस जांच जारी

GIC प्रवक्ता परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक

अंबेडकरनगर। जनपद के 09 परीक्षा केन्द्रों पर प्रातः 09.30 बजे से 11.30 बजे तक आयोजित होने वाली प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय...
उत्तर प्रदेश 
GIC प्रवक्ता परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक

मसाला विनिर्माण इकाइयों पर औचक छापेमारी

अंबेडकरनगर।आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 तथा जिलाधिकारी  द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2...

मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत केंद्रीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न

अम्बेडकर नगर।आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत लोहिया भवन में जिलाधिकारी ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत केंद्रीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न

सिटी रेलवे ब्रिज के पास सड़क हादसे में स्कूटी सवार भाई की मौत, बहन घायल

जौनपुर। जिला जौनपुर में लाइन बाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात हुए एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति...
उत्तर प्रदेश 
सिटी रेलवे ब्रिज के पास सड़क हादसे में स्कूटी सवार भाई की मौत, बहन घायल