कोलकाता: एक करोड़ की रंगदारी मामले में TMC नेता सब्यसाची दत्ता गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। विधाननगर के पूर्व मेयर और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सब्यसाची दत्ता को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर एक व्यवसायी से एक करोड़ रुपये से अधिक की रंगदारी मांगने का गंभीर आरोप है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें विधाननगर उत्तर थाना पुलिस की हिरासत में रखा गया है।

सूत्रों के अनुसार, एक व्यवसायी ने सब्यसाची दत्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनसे भारी रकम की रंगदारी मांगी गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और प्रारंभिक जांच में मिले सबूतों के बाद उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया।

बताया जा रहा है कि सोमवार रात उन्हें राजारहाट स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया और फिर विधाननगर उत्तर थाने लाया गया। वहां लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तारी के बाद मंगलवार सुबह उनका चिकित्सकीय परीक्षण किया जाएगा और इसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। सब्यसाची दत्ता तृणमूल कांग्रेस के एक प्रभावशाली नेता माने जाते हैं।

वे विधाननगर नगर निगम के मेयर रह चुके हैं और वर्तमान में उसी क्षेत्र के अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में वे बारासात क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार भी थे। इसके पहले वे तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में भी शामिल हुए थे लेकिन फिर बाद में वापस लौट गए थे।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से राज्य में कई तृणमूल कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी हुई है। इससे पहले पूर्व मंत्री सुजित बोस और अन्य नेताओं पर भी कार्रवाई हो चुकी है। सब्यसाची दत्ता की गिरफ्तारी इसी सिलसिले में एक और बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने फालता की जीत पर बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं को दी बधाई ये खबर भी पढ़े : प्रधानमंत्री मोदी ने फालता की जीत पर बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं को दी बधाई

अन्नपूर्णा योजना का 11 पन्नों वाला फॉर्म जारी, जमीन से लेकर बैंक खाते तक देनी होगी  जानकारी ये खबर भी पढ़े : अन्नपूर्णा योजना का 11 पन्नों वाला फॉर्म जारी, जमीन से लेकर बैंक खाते तक देनी होगी  जानकारी

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

'इश्क करो पार्टी' के ऐलान से चर्चा में आए पूर्व जज मार्कंडेय काटजू, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

नई दिल्ली। पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू ने "इश्क करो पार्टी" नाम से एक नई पहल की घोषणा की...
राष्ट्रीय  राज्य 
'इश्क करो पार्टी' के ऐलान से चर्चा में आए पूर्व जज मार्कंडेय काटजू, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी सीमित बढ़त में कारोबार

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच दबाव बना हुआ नजर आ रहा...
कारोबार 
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी सीमित बढ़त में कारोबार

कुशीनगर: पारिवारिक विवाद में दो सगी बहनों की हत्या से इलाके में मचा हड़कंप, जांच जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के पिपराघाट एहतमाली देवनरायन टोला में दो सगी बहनों की...
उत्तर प्रदेश 
कुशीनगर: पारिवारिक विवाद में दो सगी बहनों की हत्या से इलाके में मचा हड़कंप, जांच जारी

पुलिस भर्ती परीक्षा जाते समय दर्दनाक हादसा, बेटी संग पिता की गई जान

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्री की...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस भर्ती परीक्षा जाते समय दर्दनाक हादसा, बेटी संग पिता की गई जान

एनएलसी शेयर बिक्री 303 रुपये पर शुरू, खुदरा निवेशकों के लिए अवसर उपलब्ध

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को अपनी नवरत्न कंपनी एनएलसी इंडिया लिमिटेड में 'ऑफर फॉर सेल' (ओएफएस) के जरिए...
कारोबार 
एनएलसी शेयर बिक्री 303 रुपये पर शुरू, खुदरा निवेशकों के लिए अवसर उपलब्ध

उत्तर प्रदेश

कुशीनगर: पारिवारिक विवाद में दो सगी बहनों की हत्या से इलाके में मचा हड़कंप, जांच जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के पिपराघाट एहतमाली देवनरायन टोला में दो सगी बहनों की...
उत्तर प्रदेश 
कुशीनगर: पारिवारिक विवाद में दो सगी बहनों की हत्या से इलाके में मचा हड़कंप, जांच जारी

पुलिस भर्ती परीक्षा जाते समय दर्दनाक हादसा, बेटी संग पिता की गई जान

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्री की...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस भर्ती परीक्षा जाते समय दर्दनाक हादसा, बेटी संग पिता की गई जान

देवरिया: परीक्षा देने जा रहे दो युवक सड़क हादसे में घायल, भर्ती परीक्षा छूटी

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे दो युवक सोमवार को...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया: परीक्षा देने जा रहे दो युवक सड़क हादसे में घायल, भर्ती परीक्षा छूटी

निर्माणाधीन 49वीं वाहिनी पीएसी का डीजी पीएसी आलोक सिंह ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक पीएसी आलोक सिंह ने गौतमबुद्धनगर जनपद के कासना क्षेत्र स्थित ग्राम लुकसर में निर्माणाधीन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
निर्माणाधीन 49वीं वाहिनी पीएसी का डीजी पीएसी आलोक सिंह ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश