शादी का कार्ड बांटने निकले पिता की सड़क हादसे में मौत, बेटा गंभीर घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पश्चिम बर्दवान। आसनसोल डिबुडीह चेकपोस्ट के पास शादी का निमंत्रण पत्र बांटने निकले एक पिता-पुत्र की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब डिबुडीह ब्रिज पर उनकी बाइक एक भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के पांडेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत मदारवणी निवासी 50 वर्षीय राजेंद्र बिन अपने पुत्र के साथ बाइक से धनबाद की ओर शादी का कार्ड देने जा रहे थे। इसी दौरान मैथन ओपी क्षेत्र के डिबुडीह ब्रिज पर झारखंड की ओर से कथित तौर पर रॉन्ग साइड से आ रहे ऑटो (JH 10 AP 2527) ने उनकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो में अवैध कच्चा कोयला लदा हुआ था और वह तेज रफ्तार से पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजेंद्र बिन ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर मैथन पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच), धनबाद भेजा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद समाजसेवी रंजीत महतो ने डिबुडीह चेकपोस्ट की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड से आने वाले ऑटो और बाइक चालकों को चेकपोस्ट पर कथित रूप से रोककर पैसे वसूले जाते हैं। उनके अनुसार, इसी से बचने के लिए कई वाहन चालक रॉन्ग साइड का सहारा लेते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।

रंजीत महतो ने राज्य सरकार से चेकपोस्ट पर कथित अवैध वसूली की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस पर रोक नहीं लगाई गई तो भविष्य में और भी जानलेवा हादसे हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस फरार ऑटो चालक की तलाश में जुटी है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

कलकत्ता हाईकोर्ट में 8 नए न्यायाधीश की नियुक्ति, जल्द संभालेंगे कार्यभार ये खबर भी पढ़े : कलकत्ता हाईकोर्ट में 8 नए न्यायाधीश की नियुक्ति, जल्द संभालेंगे कार्यभार

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

हरियाली तीज पर पुलिस परिवारों में छाया उल्लास, बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कौशाम्बी। जिले के पुलिस लाइन कौशाम्बी परिसर में हरियाली तीज के अवसर पर वामा सारथी की अध्यक्ष शोभा वर्मा...
उत्तर प्रदेश 
हरियाली तीज पर पुलिस परिवारों में छाया उल्लास, बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

अयोध्या : राम मंदिर में शुरू हुआ रामलला का झूलनोत्सव

अयोध्या। सावन शुक्ल तृतीया तिथि को श्रीराम जन्मभूमि परिसर में झूलनोत्सव की नई परंपरा का शुभारंभ हो गया। भव्य पालकी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 अयोध्या : राम मंदिर में शुरू हुआ रामलला का झूलनोत्सव

बस्तर के 92 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, बीजापुर-सुकमा और नारायणपुर में रचा इतिहास

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर बस्तर संभाग के दुर्गम और सुदूर अंचलों में एक नया अध्याय लिखा गया।...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश  झारखंड 
बस्तर के 92 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, बीजापुर-सुकमा और नारायणपुर में रचा इतिहास

लातेहार में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर के नीचे दबा ऑटो, छह लोगों की मौत

लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी।...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
लातेहार में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर के नीचे दबा ऑटो, छह लोगों की मौत

स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर डीजीपी द्वारा किया गया ध्वजारोहण

लखनऊ। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने शनिवार को तिलक मार्ग स्थित...