कान्हा गौशाला की बदहाली पर गौसेवक का बड़ा आरोप, सीवीओ को शिकायत के बाद भी नहीं हुआ सुधार

चारा, भूसा और पानी की कमी से 330 गौवंशों पर संकट, गौ सेवा आयोग को भेजा शिकायत, जवाबदेही से बचते नजर आए सीवीओ और डिप्टी सीवीओ ने नहीं उठाया फोन

Published By Manish Tiwari
On
Manish Tiwari Picture

गौवंशों के चारे पर उठे सवाल, पशुधन मंत्री को भेजा गया शिकायत पत्र

उन्नाव। शहर के सिंगरोसी मोड़ स्थित कान्हा गौशाला की व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं। गौसेवक पंकज सिंघल ने उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग को भेजे पत्र में गौशाला में संरक्षित लगभग 330 गौवंशों के समक्ष उत्पन्न चारा, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं के संकट का मुद्दा उठाते हुए इसे अत्यंत चिंताजनक बताया है। साथ ही उन्होंने स्वयं को गौशाला के सेवा कार्य से अलग करने की घोषणा भी की है।

पंकज सिंघल द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार गौशाला में गौवंशों के लिए आवश्यक हरा चारा, भूसा, चोकर, स्वच्छ पेयजल , इलाज और अन्य बुनियादी संसाधनों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। उनका आरोप है कि इस संबंध में नगर पालिका, पशुपालन विभाग के अधिकारियों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को कई बार वाट्सअप पर और लिखित शिकायत तथा मौखिक रूप से अवगत कराया गया, लेकिन हालात में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार द्वारा गौ संरक्षण और गौशालाओं के संचालन पर विशेष जोर दिया जा रहा है, इसके बावजूद गौवंशों के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता को लेकर उठ रहे सवाल स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिह्न लगा रहे हैं। पत्र में कहा गया है कि संसाधनों के अभाव के चलते गौवंशों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है तथा कुपोषण और भूख जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। उल्लेखनीय है कि पंकज सिंघल पिछले लगभग 960 दिनों से गौशाला में नियमित रूप से गौ सेवा से जुड़े रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अपने स्तर पर गौवंशों की देखभाल के लिए हरसंभव प्रयास किए, लेकिन लगातार बनी हुई व्यवस्थागत कमियों और प्रशासनिक उदासीनता के कारण अब सेवा कार्य जारी रखना संभव नहीं रह गया है।

टीजीटी परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी बैठाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 25 हजार के इनामी अपराधी समेत दो गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : टीजीटी परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी बैठाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 25 हजार के इनामी अपराधी समेत दो गिरफ्तार

पत्र में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि शीघ्र आवश्यक कदम नहीं उठाए गए और किसी गौवंश की मृत्यु अथवा अन्य अप्रिय घटना घटित होती है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल हस्तक्षेप करने और गौवंशों के लिए चारा, पानी एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि आयोग और संबंधित विभाग इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करते हैं और गौशाला में संरक्षित सैकड़ों गौवंशों की स्थिति सुधारने के लिए कौन से ठोस कदम उठाए जाते हैं।

बिजली को मंहगा करने के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन ये खबर भी पढ़े : बिजली को मंहगा करने के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन

पशुधन मंत्री को भेजे पत्र में लगाए गंभीर आरोप

गौ सेवक पंकज सिंघल ने पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह को भी पत्र भेजकर गंभीर आरोप लगाए हैं जाँच की मांग की है शिकायत पत्र में यह भी दावा किया गया है कि ठेकेदार द्वारा कथित रूप से "40 प्रतिशत कमीशन" देने की बात कही जाती है और उसी आधार पर चारा आपूर्ति किए जाने का उल्लेख किया जाता है। पंकज सिंघल ने पत्र में कहा है कि यदि यह आरोप सही पाए जाते हैं तो मामला अत्यंत गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए। पूर्व में उन्होंने सीवीओ विनोद कुमार से 5 जून ,7 जून,8 जून,9 जून को शिकायत किया था सुधार अभी तक नहीं हुआ है।

देर रात ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का आतंक, हाईवे पर बढ़ा हादसों का खतरा ये खबर भी पढ़े : देर रात ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का आतंक, हाईवे पर बढ़ा हादसों का खतरा

मामले को लेकर जब गौ सेवक पंकज सिंघल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लगातार 15 दिनों से चेयरमैन,सीवीओ सहित ठेकेदार से सभी से अनुरोध किया है कि इतने कम भूसे में गाय को खिलाना संभव नहीं है। अगर ठेकेदार से बात करो तो वो लड़ाई पर उतारू हो जाता है। मारपीट करने पर उतारू हो जाता है,उन्होंने कहा कि शासन चाहता है कि चारा मिले। हम रोज एक बोरी चोकर खिलाते हैं। अपने पैसों से गुड़ खिलाते हैं, हमने सीवीओ को लिखित शिकायत किया है उन्होंने कहा था कि व्यवस्था सुधर जाएंगी। सुधार नहीं हुआ है।

वही मामले को लेकर जब डिप्टी सीवीओ हरिओम पटेल को फोन मिलाया गया तो उन्होंने फोन काट दिया। उसके बाद जब सीवीओ डॉक्टर विनोद कुमार को फोन मिलाया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठा।

लेखक के बारे में

Manish Tiwari Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले मनीष तिवारी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के उन्नाव ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्नाव में आधारित रहते हुए वह क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और सटीक कवरेज करते हैं

नवीनतम

शासन की जनहितकारी योजनाओं का किया गया प्रचार-प्रसार

संत कबीर नगर, आज दिनांक 12.06.2026 को जिलाधिकारी संतकबीरनगर  आलोक कुमार* एवं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा संयुक्त...
उत्तर प्रदेश 
शासन की जनहितकारी योजनाओं का किया गया प्रचार-प्रसार

 आग लगने से पहले इमारत में दाखिल हुई नकाबपोश महिला, सीसीटीवी फुटेज जांच में नया मोड़

नई दिल्ली । दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में हुए दर्दनाक अग्निकांड की जांच में नया मोड़ आ गया है।...
दिल्ली 
 आग लगने से पहले इमारत में दाखिल हुई नकाबपोश महिला, सीसीटीवी फुटेज जांच में नया मोड़

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में  01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार

नर्सिंग संस्थानों में दाखिले का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थी

लखनऊ। प्रदेश के नर्सिंग संस्थानों में दाखिले का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण...
उत्तर प्रदेश 
नर्सिंग संस्थानों में दाखिले का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थी

कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप...