देर रात ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का आतंक, हाईवे पर बढ़ा हादसों का खतरा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

बिजनौर। बरूकी क्षेत्र में रात के अंधेरे में तेज रफ्तार से दौड़ती ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां राहगीरों और दैनिक यात्रियों के लिए खतरा बनती जा रही हैं। आरोप है कि अवैध लकड़ी कटान का खेल वन विभाग और पुलिस प्रशासन की कथित मिलीभगत से बेखौफ जारी है, जिसके चलते पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर लगातार दुर्घटनाओं का सिलसिला बढ़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, अवैध कटान की लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां रात के समय हाईवे पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरती हैं। ओवरलोड होने के कारण इन वाहनों का संतुलन बिगड़ने का खतरा बना रहता है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

झांसी में भीषण अग्निकांड ने मचाई तबाही, पुलिस चौकी समेत दस प्रतिष्ठान जलकर खाक ये खबर भी पढ़े : झांसी में भीषण अग्निकांड ने मचाई तबाही, पुलिस चौकी समेत दस प्रतिष्ठान जलकर खाक

ग्रामीणों ने बताया कि करीब तीन माह पूर्व नेशनल हाईवे निर्माण कंपनी के पास सहारनपुर के दो युवकों की ऐसी ही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

युवक ने प्रेमिका के घर में फांसी लगा दी जान ये खबर भी पढ़े : युवक ने प्रेमिका के घर में फांसी लगा दी जान

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में अक्सर हेडलाइट की रोशनी भी पर्याप्त नहीं होती और पावर ब्रेक जैसी सुरक्षा व्यवस्था का अभाव रहता है। ऐसे में रात के समय तेज रफ्तार में इनका संचालन अन्य वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। दैनिक यात्रियों और स्थानीय लोगों ने वन विभाग व पुलिस प्रशासन से मांग की है कि अवैध लकड़ी कटान और ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की तेज रफ्तार पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, तीन साल तक बनाता रहा संबंध, मोहनलालगंज पुलिस ने आरोपी को दबोचा ये खबर भी पढ़े : शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, तीन साल तक बनाता रहा संबंध, मोहनलालगंज पुलिस ने आरोपी को दबोचा

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

इसरो में केआईपीएम के 11 छात्रों का चयन

सहजनवा से सूरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट । तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण...
इसरो में केआईपीएम के 11 छात्रों का चयन

जी-7 शिखर सम्मेलन और वैश्विक हालात पर जयशंकर-स्टब के बीच विस्तृत चर्चा

जयशंकर से मुलाकात में वैश्विक संकट, जी-7 और खाड़ी पर हुई चर्चा  
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
जी-7 शिखर सम्मेलन और वैश्विक हालात पर जयशंकर-स्टब के बीच विस्तृत चर्चा

विश्व प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा के निधन से खेल जगत में छाया शोक

नई दिल्ली। भारत के दिग्गज निशानेबाजी कोच और पूर्व स्टार शूटर जसपाल राणा का गुरुवार देर रात नई दिल्ली के...
राष्ट्रीय 
विश्व प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा के निधन से खेल जगत में छाया शोक

उत्तर प्रदेश

मोदी सरकार के नेतृत्व में बदली विकास व सुशासन की तस्वीर: मुख्यमंत्री

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित मीडिया संवाद में मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
मोदी सरकार के नेतृत्व में बदली विकास व सुशासन की तस्वीर: मुख्यमंत्री