झांसी में भीषण अग्निकांड ने मचाई तबाही, पुलिस चौकी समेत दस प्रतिष्ठान जलकर खाक

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के बंगरा कस्बे में देर रात हुए भीषण अग्निकांड ने भारी तबाही मचा दी। मऊरानीपुर-झांसी राजमार्ग स्थित बंगरा पुलिस चौकी से शुरू हुई आग ने देखते ही देखते आसपास की आठ से दस दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पुलिस चौकी, मोबाइल शॉप, इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम, पेंट की दुकान, भोजनालय, मिष्ठान भंडार और भाजपा मंडल कार्यालय सहित कई प्रतिष्ठान पूरी तरह जलकर राख हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से करीब एक से डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार देर रात करीब दो बजे पुलिस चौकी से धुआं उठता दिखाई दिया, जो कुछ ही देर में भीषण आग में बदल गया। आग तेजी से फैलने के कारण आसपास की दुकानों में रखा सामान भी इसकी चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

भाजपा सरकार में कमीशनखोरी और अवैध खनन जमकर फलफूल रहा : अखिलेश यादव ये खबर भी पढ़े : भाजपा सरकार में कमीशनखोरी और अवैध खनन जमकर फलफूल रहा : अखिलेश यादव

आग बुझाने के दौरान एक दुकान में रखा गैस सिलेंडर फट गया, जिसकी चपेट में आकर एक दमकल कर्मी गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

ऊर्जा निगमों के आउटसोर्स कर्मचारियों को तत्काल यूपीकोस के अधीन लाया जाए:संघर्ष समिति ये खबर भी पढ़े : ऊर्जा निगमों के आउटसोर्स कर्मचारियों को तत्काल यूपीकोस के अधीन लाया जाए:संघर्ष समिति

इस अग्निकांड में मोबाइल शॉप में रखे सैकड़ों मोबाइल फोन, इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में खड़ी लगभग 20 गाड़ियां और अन्य कीमती सामान जलकर नष्ट हो गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत ने बताया कि उनकी पेंट की दुकान और मंडल कार्यालय को भी भारी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण की जांच जारी है।

 राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने लगाई महिला चौपाल ये खबर भी पढ़े :  राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने लगाई महिला चौपाल

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

संघर्ष समिति ने की उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेने मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों ने गुरुवार को पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ.आशीष गोयल को ज्ञापन...
उत्तर प्रदेश 
संघर्ष समिति ने की उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेने मांग

केजीएमयू के लिंब सेंटर में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

लखनऊ। 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुरूवार को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,केजीएमयू के पीएमआर आरएमसी विभाग में...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू के लिंब सेंटर में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने हजरतगंज थाने में दी तहरीर

प्रमुख सचिव पर अवैध नियुक्ति कर भ्र्ष्टाचार के आरोप
उत्तर प्रदेश 
विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने हजरतगंज थाने में दी तहरीर

शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए बनेगा रोडमैप

— नवजात देखभाल मंथन में निकल कर आए कई अहम बिंदु  
उत्तर प्रदेश 
शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए बनेगा रोडमैप

कैंसर संस्थान व कर्मचारी राज्य बीमा निगम के बीच एमओयू

लखनऊ। कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान और कर्मचारी राज्य बीमा निगम,ईएसआईसी के मध्य गुरुवार को एक महत्वपूर्ण एमओयू पर...