लखनऊ के राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, किया वृक्षारोपण
लखनऊ। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पहुंचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने वृक्षारोपण किया तथा भारत माता की प्रतिमा परिसर में स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ. नीरज सिंह, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी एवं उत्तर विधायक डॉ. नीरज बोरा, प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी, ने राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल की पिक्चर गैलरी का अवलोकन कराया। मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि लखनऊ महानगर महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह, अभिषेक खरे मंडल अध्यक्ष दया पांडे सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
