युवक ने प्रेमिका के घर में फांसी लगा दी जान
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में जनपद गाजियाबाद के मसूरी थाना इलाके के फ्लोरा एनक्लेव में एक युवक ने आत्महत्या कर लिया। वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके किराए के कमरे में पहुंचा था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी।
सहायक पुलिस आयुक्त भास्कर वर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान अमन (23), जो अमरोहा के कुआँ खेड़ा, थाना जोया का निवासी था। वही, युवती जिले के फ्लोरा एनक्लेव में किराए पर कमरा लेकर पढ़ाई करती है। गुरुवार की सुबह अमन ने अपने प्रेमिका का घर में पंखे से लटककर अपनी जान दे दी।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कै लिए भेज दिया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने युवती से भी पूछताछ की है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
