रक्तदान महादान में सभी की सहभागिता जरूरी: सुरेश खन्ना

— रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र में आयोजित रक्तदान शिविर में 80 यूनिट जुटाया ब्लड

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

WhatsApp Image 2026-06-11 at 5.12.34 PM

लखनऊ। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि रक्तदान महादान है इस कार्य में समाज के हर वर्ग की सहभागिता जरूरी है। एक यूनिट रक्तदान से तीन जीवन सुरक्षित किए जा सकते हैं। खन्ना गुरुवार को खाला बाजार स्थित रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र मैं आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर खन्ना ने रस्तोगी स्वास्थ्य केंद्र की सराहना करते हुए रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। शिविर में 80 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने के लिए एसजीपीजीआई के ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग की डॉक्टर पल्लवी रानी एवं उनकी टीम का सहयोग रहा। शिविर में विशिष्ट अतिथि केजीएमयू के प्रोफेसर पवित्र रस्तोगी ने कहा कि रक्तदान को लेकर लोगों की तमाम भ्रांतियां अब दूर हो रही हैं। इसका नतीजा है कि अब लोग स्वेच्छा से आकर रक्तदान करने लगे हैं। अभी इस काम में और जागरूकता लाने की जरूरत है। केंद्र के संरक्षक हरी जीवन रस्तोगी ने बताया कि तीन माह पहले पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था उस समय 55 यूनिट ब्लड का रक्तदान हुआ था। इस बार संख्या उससे ज्यादा बड़ी है, इससे कैंप को लेकर हम सभी काफी उत्साहित हैं। शिविर के संचालन में हर्ष रस्तोगी,चंदन रस्तोगी, बृजेंद्र रस्तोगी, रितेश रस्तोगी एडवोकेट और  उपाध्यक्ष विष्णु वल्लभ रस्तोगी का विशेष योगदान रहा।

विजिलेंस ने कांग्रेस के पूर्व विधायक को लखनऊ से किया गिरफ्तार,एनआरएचएम घोटाले का आरोप ये खबर भी पढ़े : विजिलेंस ने कांग्रेस के पूर्व विधायक को लखनऊ से किया गिरफ्तार,एनआरएचएम घोटाले का आरोप

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

रामनामी समाज का परमार्थ निकेतन आगमन, गंगा आरती में दिया आध्यात्मिक संदेश

राष्ट्र प्रथम एवं जनविश्वास की साधना के 4400 दिन पर परमार्थ गंगा आरती राष्ट्रकल्याण हेतु समर्पित
उत्तराखंड 
रामनामी समाज का परमार्थ निकेतन आगमन, गंगा आरती में दिया आध्यात्मिक संदेश

समिति ने पावर कॉरपोरेशन को सौंपा ज्ञापन, ऊर्जा मंत्री के निर्देशों का पालन न होने से आक्रोश

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने आज पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल...
उत्तर प्रदेश 
समिति ने पावर कॉरपोरेशन को सौंपा ज्ञापन, ऊर्जा मंत्री के निर्देशों का पालन न होने से आक्रोश

खरीफ की बुआई नही हुई शुरू, लक्ष्य से अधिक खाद उपलब्ध होने का दावा, फिर भी कोटा तय

लखनऊ। खरीफ की बुआई अभी आरंभ नहीं हुई लेकिन यूरिया , डीएपी सहित अन्य खादों को लेकर हलचल तेज...
उत्तर प्रदेश 
खरीफ की बुआई नही हुई शुरू, लक्ष्य से अधिक खाद उपलब्ध होने का दावा, फिर भी कोटा तय

मोदी और बिरला ने तमिल अभिनेता भारतीराजा के निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली। तमिल सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का बुधवार को 84 वर्ष की आयु में चेन्नई...
राष्ट्रीय 