परिवहन आयुक्त ने पत्र जारी कर की अपील, सड़क सुरक्षा को बनाएं जनांदोलन

ग्राम प्रधानों अधिवक्ता संघों,और विद्यालय प्रबंधकों को लिखा पत्र

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने की अपील

लखनऊ। उत्तर प्रदेश का परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा को लेकर, सड़क दुर्घटनाएं न्यूनतम करने और दुर्घटनाओं में मृत्यु दर में कमी लाने के लिए सड़क पर सख्त प्रवर्तन कार्यवाही कर रहा है, और हेलमेट, सीट बेल्ट न पहनने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध व्यापक दंडात्मक कार्यवाही की मुहिम छेड़ी हुई है, वहीं परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन द्वारा प्रदेश के समस्त ग्राम प्रधानों, तथा प्रदेश बार एसोसिएशन एवं सभी  जनपदीय अधिवक्ता संघों के पदाधिकारियों को पत्र जारी कर, सड़क सुरक्षा की मुहिम में सहयोग की अपील की है।

शुक्रवार विभाग का सकारात्मक और संवेदन शील चेहरा भी सामने आया है। परिवहन आयुक्त ने ग्राम प्रधानों को भेजे गए पत्र में अनुरोधात्मक भाषा में अपील की कि ग्राम प्रधान गाँव के ऐसे निर्वाचित जन प्रतिनिधि हैं, जिनकी बात का सम्मान ग्रामवासी करते हैं। यदि वे लोग अपने गांव के लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट पहनने और नियमों के अनुपालन के लिए रोक टोक, समझाने, और प्रेरित करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे तो निश्चित रूप से ग्रामीण समुदाय का एक बड़ा हिस्सा सड़क सुरक्षा के प्रति सचेत होगा।

रोजगार मेले 275 युवाओं को मिली नौकरी, 454 अभ्यर्थियों ने लिया था हिस्सा ये खबर भी पढ़े : रोजगार मेले 275 युवाओं को मिली नौकरी, 454 अभ्यर्थियों ने लिया था हिस्सा

इसी प्रकार, अधिवक्ता संघों को भेजे गए अपने पत्र में परिवहन आयुक्त ने उनकी कानूनी जानकारी, नियमों का सम्मान करने की प्रवृत्ति तथा बौद्धिक समुदाय होने का हवाला देते हुए अपील की है कि वे अपने सदस्यों को भी अपने और अपने परिवार की सुरक्षा हेतु हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट पहनने तथा नियमों के अनुपालन हेतु प्रेरित करें। इसी प्रकार प्रदेश भर के विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को भी इस आशय के पत्र प्रेषित किए हैं।

आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत थाना महुली पर आयोजित की गई पीस कमेटी की मीटिंग ये खबर भी पढ़े : आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत थाना महुली पर आयोजित की गई पीस कमेटी की मीटिंग

परिवहन आयुक्त की इस संवेदन शील पहल से परिवहन विभाग की मंशा स्पष्ट है कि विभाग केवल चालान तथा सख्त प्रवर्तन कार्यवाही से ही नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता के संस्थागत प्रयासों पर भी जोर दे रहा है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में केवल सरकारी प्रयासों पर निर्भर न रह कर जन भागीदारी भी सुनिश्चित हो।

बाढ़ से निपटने को अलर्ट मोड में खीरी, पांच तहसीलों में एक साथ हुई मॉक ड्रिल ये खबर भी पढ़े : बाढ़ से निपटने को अलर्ट मोड में खीरी, पांच तहसीलों में एक साथ हुई मॉक ड्रिल

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

रामनामी समाज का परमार्थ निकेतन आगमन, गंगा आरती में दिया आध्यात्मिक संदेश

राष्ट्र प्रथम एवं जनविश्वास की साधना के 4400 दिन पर परमार्थ गंगा आरती राष्ट्रकल्याण हेतु समर्पित
उत्तराखंड 
रामनामी समाज का परमार्थ निकेतन आगमन, गंगा आरती में दिया आध्यात्मिक संदेश

समिति ने पावर कॉरपोरेशन को सौंपा ज्ञापन, ऊर्जा मंत्री के निर्देशों का पालन न होने से आक्रोश

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने आज पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल...
उत्तर प्रदेश 
समिति ने पावर कॉरपोरेशन को सौंपा ज्ञापन, ऊर्जा मंत्री के निर्देशों का पालन न होने से आक्रोश

खरीफ की बुआई नही हुई शुरू, लक्ष्य से अधिक खाद उपलब्ध होने का दावा, फिर भी कोटा तय

लखनऊ। खरीफ की बुआई अभी आरंभ नहीं हुई लेकिन यूरिया , डीएपी सहित अन्य खादों को लेकर हलचल तेज...
उत्तर प्रदेश 
खरीफ की बुआई नही हुई शुरू, लक्ष्य से अधिक खाद उपलब्ध होने का दावा, फिर भी कोटा तय

मोदी और बिरला ने तमिल अभिनेता भारतीराजा के निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली। तमिल सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का बुधवार को 84 वर्ष की आयु में चेन्नई...
राष्ट्रीय 