स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला 30 जून तक, स्ट्रीट वेंडरों को मिलेगा बिना गारंटी ऋण
रामनाथ सिंह
बिजनौर। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि योजना) के तहत जनपद में 30 जून 2026 तक विशेष लोक कल्याण मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के शहर मिशन प्रबंधक ने बताया कि योजना का उद्देश्य रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं, ठेला संचालकों और छोटे दुकानदारों को बिना गारंटी आसान किश्तों में ऋण उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाना है।
मेले में लाभार्थियों को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई और उनके आवेदन पत्रों व आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर ऋण स्वीकृति प्रक्रिया पूरी की गई। योजना के तहत प्रथम ऋण 15 हजार, द्वितीय ऋण 25 हजार और तृतीय ऋण 50 हजार रुपये तक दिया जा रहा है। समय पर ऋण चुकाने वालों को ब्याज सब्सिडी और कैशबैक का लाभ भी मिलेगा।
इस अवसर पर चांदपुर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों के जीवन स्तर को सुधारने और उनके कारोबार को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
