उरई में कानपुर-झांसी हाईवे पर लगने वाले जाम की ड्रोन से होगी निगरानी

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

उरई । उत्तर प्रदेश के उरई में कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के लिए शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने कालपी कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के अभिलेखों, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात और मालखाने की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। वहीं कानपुर-झांसी हाईवे पर लगने वाले जाम की स्थिति को समझने के लिए ड्रोन से निगरानी भी कराई।

निरीक्षण के दौरान एएसपी ने अभिलेखों के रखरखाव और उनके नियमित अद्यतन पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिस कर्मियों को जनसुनवाई को प्राथमिकता देने और फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम और संवेदनशील मामलों में तत्परता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी को थाना परिसर में साफ-सफाई एवं अनुशासन बनाए रखने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद डॉ. सोनी ने यमुना पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य और यातायात व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने यातायात पुलिस और संबंधित अधिकारियों को जाम की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने, डायवर्जन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा वाहनों के निर्बाध आवागमन के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

एएसपी ने कहा कि यमुना पुल पर मरम्मत कार्य के दौरान यात्रियों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने यातायात व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश भी दिए।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन

पश्चिम बर्दवान। देश के पहले गृह मंत्री और लौह पुरुष के नाम से जाने जाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल की...
पश्चिम बंगाल 
लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन

दिल्ली जाने वाली आठ फ्लाइटें मौसम खराब होने पर लखनऊ डायवर्ट

लखनऊ। दिल्ली में खराब मौसम की वजह से इसका असर विमान सेवाओं में दिख रहा है। दिल्ली को जाने वाले...
उत्तर प्रदेश 
दिल्ली जाने वाली आठ फ्लाइटें मौसम खराब होने पर लखनऊ डायवर्ट

अमेरिकी महिला  ने अमेरिका का पूरा स्कैम भी बताया

एक अमेरिकी महिला : एक अमेरिकी महिला ने भारत से मात्र 25 डॉलर में 1,000 डॉलर की दवा खरीदने के...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिकी महिला  ने अमेरिका का पूरा स्कैम भी बताया

आवास आयुक्त ने वृंदावन एवं अवध विहार योजनाओं का किया औचक निरीक्षण

लखनऊ। आवास आयुक्त ने आज लखनऊ स्थित वृंदावन योजना एवं अवध विहार योजना का औचक निरीक्षण कर विभिन्न विकास एवं...
उत्तर प्रदेश 
आवास आयुक्त ने वृंदावन एवं अवध विहार योजनाओं का किया औचक निरीक्षण

मोदी सरकार के 12 वर्ष: युवा शक्ति की सामर्थ्य को नई दिशा देने वाले वर्ष : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी पूंजी उसकी ‘युवा...
उत्तर प्रदेश 
 मोदी सरकार के 12 वर्ष: युवा शक्ति की सामर्थ्य को नई दिशा देने वाले वर्ष : केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश

दिल्ली जाने वाली आठ फ्लाइटें मौसम खराब होने पर लखनऊ डायवर्ट

लखनऊ। दिल्ली में खराब मौसम की वजह से इसका असर विमान सेवाओं में दिख रहा है। दिल्ली को जाने वाले...
उत्तर प्रदेश 
दिल्ली जाने वाली आठ फ्लाइटें मौसम खराब होने पर लखनऊ डायवर्ट

आवास आयुक्त ने वृंदावन एवं अवध विहार योजनाओं का किया औचक निरीक्षण

लखनऊ। आवास आयुक्त ने आज लखनऊ स्थित वृंदावन योजना एवं अवध विहार योजना का औचक निरीक्षण कर विभिन्न विकास एवं...
उत्तर प्रदेश 
आवास आयुक्त ने वृंदावन एवं अवध विहार योजनाओं का किया औचक निरीक्षण

मोदी सरकार के 12 वर्ष: युवा शक्ति की सामर्थ्य को नई दिशा देने वाले वर्ष : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी पूंजी उसकी ‘युवा...
उत्तर प्रदेश 
 मोदी सरकार के 12 वर्ष: युवा शक्ति की सामर्थ्य को नई दिशा देने वाले वर्ष : केशव प्रसाद मौर्य

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी ने कचहरी स्थानांतरण की फाइल शासन को भेजने के दिये निर्देश

वाराणसी । दी सेंट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश गौतम और महामंत्री आशीष कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी...
उत्तर प्रदेश 
 वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी ने कचहरी स्थानांतरण की फाइल शासन को भेजने के दिये निर्देश