राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: जांच के बीच अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्र, दान विवाद पर टिप्पणी से किया इनकार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे की राशि के कथित गबन मामले की जांच के बीच श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र शनिवार को अयोध्या पहुंचे। उनके दौरे को लेकर दान राशि में कथित हेराफेरी के मामले पर प्रतिक्रिया की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन उन्होंने इस विषय पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पत्रकारों द्वारा दान राशि गबन मामले को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में नृपेंद्र मिश्र ने कहा, "मैं केवल मंदिर निर्माण कार्यों को देखता हूं और उसी संबंध में यहां आया हूं।" इसके बाद उन्होंने मामले पर कोई अतिरिक्त टिप्पणी नहीं की।

गौरतलब है कि राम मंदिर में चढ़ावे की राशि के कथित गबन को लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के अनुसार, दान राशि की गिनती के दौरान धन के हेरफेर का मामला सामने आया है और इसकी आंतरिक स्तर पर जांच की जा रही है। हालांकि, मामले में अब तक किसी पुलिस शिकायत या एफआईआर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों का दावा है कि चढ़ावे की राशि में गड़बड़ी का खेल लंबे समय से चल रहा था और मार्च 2025 से कथित रूप से धनराशि के गबन की घटनाएं सामने आई हैं। इस मामले में कुछ कर्मचारियों से पूछताछ किए जाने और धनराशि बरामद होने की भी चर्चा है, लेकिन ट्रस्ट की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

बसपा शीर्ष नेतृत्व ने ब्रह्मपाल सिंह को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, मुरादाबाद मंडल के मंडल जोन प्रभारी बनें ये खबर भी पढ़े : बसपा शीर्ष नेतृत्व ने ब्रह्मपाल सिंह को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, मुरादाबाद मंडल के मंडल जोन प्रभारी बनें

इस बीच अयोध्या प्रवास के दौरान नृपेंद्र मिश्र ने राम मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों और अन्य परियोजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र, गोपाल राव और मंदिर के आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।मामले को लेकर विभिन्न संगठनों और लोगों द्वारा निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई जा रही है। वहीं, जांच पूरी होने के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

डीएम व एसपी द्वारा थाना समाधान दिवस पर सुनी गयी जनता की समस्याएं ये खबर भी पढ़े : डीएम व एसपी द्वारा थाना समाधान दिवस पर सुनी गयी जनता की समस्याएं

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सीवान:आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, साले ने बहनोई को मारी गोली...

सीवान। जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर मठिया गांव में शनिवार की देर शाम आपसी विवाद ने हिंसक...
बिहार 
सीवान:आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, साले ने बहनोई को मारी गोली...

जनगणना से पहले हो सकते हैं पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव, भाजपा ने तेज की तैयारियां

लखनऊ ।  देश के पांच राज्यों—उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर—में निर्धारित समय से पहले विधानसभा चुनाव कराए जाने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनगणना से पहले हो सकते हैं पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव, भाजपा ने तेज की तैयारियां

पत्नी से मिलने आया दामाद नाबालिग साली को लेकर फरार, परिवार में मचा हड़कंप

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पत्नी से मिलने आया दामाद नाबालिग साली को लेकर फरार, परिवार में मचा हड़कंप

औरैया में खेत में मिला 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार...

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव रठगांव में सहसपुर मोड़ के पास एक खेत...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में खेत में मिला 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार...

पति की मौत के बाद बेबसी का दर्द: पोस्टमार्टम के इंतजार के बाद शव वाहन चालक पर 5 हजार वसूलने का आरोप

कानपुर। पश्चिम बंगाल से अपने पति का शव लेने कानपुर पहुंची एक महिला को दुख की घड़ी में कथित आर्थिक...