गुस्साई पत्नी ने फ्राईपैन उठाकर पति पर हमला कर दिया
हल्द्वानी :हल्द्वानी शहर के मंगल पड़ाव स्थित सब्जी मंडी में सोमवार शाम खरीदारी के दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस दौरान बीवी ने चाय की दुकान से फ्राईपैन उठाकर पति को पीटना शुरू कर दिया। इस पर पति वहां से भाग गया।
मंगलपड़ाव स्थित सब्जी मंडी में सोमवार शाम एक महिला और पुरुष में विवाद हो गया। जब लोग उनके पास पहुंचे तो पता चला कि दोनों पति-पत्नी हैं और घरेलू कारणों से विवाद हो रहा है। इस पर लोग लोग पीछे हट गए। इस दौरान पत्नी ने पास की दुकान से फ्राईपैन उठाकर पति को पीटना शुरू कर दिया। दो तीन वार खाने के बाद पति भागने लगा। पत्नी भी फाईपैन लेकर उसके पीछे दौड़ी। इससे 15 से 20 मिनट तक वहां अफरा-तफरी जैसी स्थिति रही।
ये खबर भी पढ़े : भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आज उत्तराखंड प्रवास के दूसरे दिन संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे
हल्द्वानी कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है। किसी ने भी तहरीर भी नहीं दी है। फिर भी सीसीटीवी के जरिए शांति भंग करने वालों की पहचान की जाएगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।
